देहरादून एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें शनिवार को सामान्य हो गईं। अहमदाबाद, दिल्ली और जयपुर से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट्स कुछ देरी से पहुंचीं, लेकिन सभी सुरक्षित उतरीं। एयरपोर्ट निदेशक ने यात्रियों को उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी है। एयरपोर्ट प्रबंधन और इंडिगो की टीम यात्रियों की सहायता कर रही है।
एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें शनिवार को सामान्य हो गई हैं। देहरादून हवाई अड्डे पर शनिवार को इंडिगो की सुबह 7:55 पर आने वाली अहमदाबाद की उड़ान 8:01 पर पहुंची। जबकि इंडिगो की दिल्ली से सुबह 9:00 बजे आने वाली उड़ान 9:37 पर एयरपोर्ट पहुंची।
वहीं रात्रि 10.58 पर भी जयपुर की इंडिगो की उड़ान पहुंच गई थी। जिसके चलते एयरपोर्ट रात्री 11:30 बजे तक खुला रखा गया था। वहीं एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने यात्रियों को यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति सत्यापित करने की सलाह दी है।
वहीं विलंबित उड़ानों के लिए हवाई अड्डे का समय भी एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से बढ़ा दिया गया है। एयरपोर्ट पर इंडिगो और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम यात्रियों को सहायता प्रदान कर रही है।
You may also like
-
उत्तरकाशी में भागीरथी नदी में गिरी कार, चार लोगों की मौत और दो लापता; तलाश में जुटी बचाव टीमें
-
उत्तराखंड में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, 2030 तक बनाए जाएंगे 21 नए बिजली उपकेंद्र
-
धामी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया, एक जुलाई से मिलेगा लाभ
-
कैंची धाम और भवाली में 8 नवंबर तक ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
-
पौड़ी में तेंदुए के हमले में पांच साल की बच्ची की मौत के बाद हंगामा, डीएफओ से अभद्रता का आरोप

