आपदा प्रबंधन तंत्र को तैयार रहने के निर्देश, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और चारधाम मार्गों पर विशेष निगरानी।
प्रदेश में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियां पूरी रखी जाएं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों को मौसम सामान्य होने तक नियंत्रित रखने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। सड़क बंद होने की स्थिति में संबंधित विभागों को तत्काल मार्ग खोलने की कार्रवाई करने को कहा गया है। पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन और बचाव दलों को जरूरी उपकरणों के साथ तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन प्रणाली के तहत नामित अधिकारियों और विभागीय नोडल अधिकारियों को सक्रिय रखने को कहा गया है। प्रशासन की प्राथमिकता खराब मौसम में जनहानि रोकना और जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों तक तुरंत राहत पहुंचाना है। पर्यटकों से भी अपील की गई है कि वे मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लें और नदी-नालों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
You may also like
-
गैरसैंण विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट और विधेयकों पर सियासी घमासान
-
नैनीताल में नाबालिग डार्क वेब पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के आरोप में पकड़ा गया
-
ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में रिजॉर्ट संचालक लापता, नहर में कूदने की आशंका
-
लेखन गांव इंटरनेशनल फेस्टिवल में सीएम धामी ने किया पुस्तकों का विमोचन
-
नैनीताल में आज से शुरू होगा हिमालयन इकोज फेस्टिवल

