भाजपा विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की भाजपा नेताओं पर टिप्पणियों को राजनीतिक दिवालियापन बताया है। उन्होंने कहा कि हरक सिंह राजनीतिक अवसाद में हैं और कांग्रेस में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। रावत ने हरक सिंह को राजनीतिक समझ सुधारने की सलाह दी है।
भाजपा विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने कांग्रेस नेता डा. हरक सिंह रावत की ओर से भाजपा नेताओं पर की जा रही टिप्पणियों को राजनीतिक दिवालियापन करार दिया। उन्होंने तंज किया कि हरक सिंह जब कांग्रेस में सुने नहीं जाएंगे तो दावा करेंगे कि उन्होंने ही राहुल गांधी को राजनीति सिखाई, राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनवाया और नेहरू इसलिए नहीं सीख पाए क्योंकि वे पहले पैदा हो गए थे।
उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि डा. हरक सिंह इस समय राजनीतिक अवसाद में हैं और कांग्रेस में अपने प्रतिद्वंद्वियों प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल से आगे निकलने की होड़ में भाजपा नेताओं पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। उनके पास कोई ठोस मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह सड़क छाप शैली में बयानबाजी कर रहे हैं। कोई भी राजनीतिक व्यक्ति यह कैसे कह सकता है कि उसने किसी को रोटी खिलाई, पानी पिलाया। हर व्यक्ति के जीवन में सहयोग करने और पाने की प्रक्रिया स्वाभाविक है।
महंत रावत ने कहा कि हरक सिंह को राजनीतिक समझ सुधारने की आवश्यकता है, क्योंकि उनकी राजनीतिक विचारधारा आज तक एक स्थान पर टिक नहीं पाई। कांग्रेस में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा पर बार-बार कीचड़ उछालना उनकी मजबूरी बन चुकी है। भाजपा नेताओं की डिग्री पर टिप्पणी को लेकर उन्होंने पलटवार किया कि कई लोग डिग्रियां लेते तो हैं, परंतु उसे देशहित में कितना उपयोग किया, यह भी देखा जाना चाहिए।
You may also like
-
केरल में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन का कहर, 6 की मौत, CM ने हर घंटे निगरानी के दिए आदेश
-
उत्तराखंड में बारिश से ‘अन्नदाताओं’ को भारी नुकसान, 41 हेक्टेयर फसल बर्बाद, रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
-
देहरादून: महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी जानकारी, फिर फोन ऑफ कर फरार
-
हरिद्वार श्रद्धा भक्ति आश्रम हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, STF ने बागपत से दबोचा 50 हजार का इनामी
-
गले में अजगर डालकर सड़कों पर घूमा युवक, पोस्टमार्टम हाउस में घुसा तो मची अफरा-तफरी, जांच में जुटा वन विभाग