उत्तराखंड में जंगल की आग की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। हाल ही में, रानीखेत के जंगल में आग लग गई, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। आग तेजी से फैल रही है, और इसे नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पहाड़ में सर्दी की शुरूआत में ही वनों पर आग का जोखिम बढ़ने लगा है। बुधवार को खैरना स्टेट हाईवे से लगे उपराडी के जंगल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने कहा कि आग लगाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। टीम मौके को रवाना कर दी गई है।
वहीं गनियाद्योली व पाखुडा के वन क्षेत्र भी जला दिए गए। हालांकि ग्रामीणों की मदद से वन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बावजूद बडे़ पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
You may also like
-
देहरादून में छह साल की बच्ची से यौन अपराध का गंभीर मामला, आरोपी किशोर बाल सुधार गृह भेजा गया
-
मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, एसआईटी ने तेज की तलाश
-
पौड़ी में गुलदार का खूनी हमला, पांच साल की बच्ची की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक को बनाया बंधक
-
सीएम धामी ने खटीमा को दी 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात, चौड़ीकरण कार्य की रखी आधारशिला
-
केदारताल हिमस्खलन हादसा: आठ लापता ट्रैकर्स में दो के शव बरामद, चार सुरक्षित; दो की तलाश जारी

