यूकेएसएसएससी की बोर्ड बैठक आज होगी, जिसमें परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला हो सकता है। स्नातक स्तरीय परीक्षा अब सीबीआई जांच के घेरे में है, इसलिए अब आयोग आगामी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
स्नातक स्तरीय परीक्षा की सीबीआई जांच के बाद अब मंगलवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की बोर्ड बैठक होगी। आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में आगामी परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला हो सकता है।
इसके बाद 28 अक्तूबर से वन दरोगा के 124 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा करानी है। चूंकि स्नातक स्तरीय परीक्षा अब सीबीआई जांच के घेरे में है, इसलिए अब आयोग आगामी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
यही कारण है कि सोमवार को पांच अक्तूबर की जिस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने थे, वह देर रात तक जारी नहीं हुए। अब मंगलवार को आयोग की बोर्ड बैठक होगी। बैठक में भावी परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला हो सकता है।
You may also like
-
उत्तरकाशी में भागीरथी नदी में गिरी कार, चार लोगों की मौत और दो लापता; तलाश में जुटी बचाव टीमें
-
उत्तराखंड में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, 2030 तक बनाए जाएंगे 21 नए बिजली उपकेंद्र
-
धामी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया, एक जुलाई से मिलेगा लाभ
-
कैंची धाम और भवाली में 8 नवंबर तक ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
-
पौड़ी में तेंदुए के हमले में पांच साल की बच्ची की मौत के बाद हंगामा, डीएफओ से अभद्रता का आरोप

