तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या
खेल मंत्री ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दिया निर्देश
देहरादून, 2 फरवरी।* खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस बारे में सोमवार को मुख्य सचिव को पत्र लिखा।
अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नेशनल गेम्स में हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था और पहली बार उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में पदकों का शतक लगाया।
उन्होंने कहा कि पदक विजेताओं को नगद इनाम धन राशि पहले ही दी जा चुकी है लेकिन कई तकनीकी बाधाओं के चलते आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी की प्रक्रिया में देरी हुई है।
कैबिनेट मंत्री में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने के लिए 242 अधिसंख्य पदों का सृजन खेल विभाग में ही किया जाना चाहिए क्योंकि पूर्व में अन्य विभागों में खिलाड़ियों को नौकरी देने के अनुभव संतोषजनक नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि पदक विजेताओं को उनके अभ्यास और खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अवसर व सुविधाएं मिलनी आवश्यक हैं।
पत्र में कहा गया है कि इन अधिसंख्य पदों के अतिरिक्त 23 खेल अकादमियों को संचालित करने के लिए आवश्यक 544 पदों को भी जल्द सृजित किया जाए।
You may also like
-
UKSSSC की 15 नवंबर वाली परीक्षा में बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद राहत
-
हरिद्वार के अर्धकुंभ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने पहुंचे IIT रुड़की के विशेषज्ञ, चार स्थायी पुलों का किया निरीक्षण
-
उत्तराखंड के स्कूलों की आनंदम पाठ्यचर्या को NCERT की राष्ट्रीय पहचान, करीब पांच लाख बच्चों को मिल रहा लाभ
-
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: नौ महीने में सभी पार्क और खेल मैदान चिह्नित कर अधिसूचित करे सरकार
-
मुख्यमंत्री धामी ने सात जिलों में 26 विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 22.15 करोड़ रुपये

