अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत चल रही जांच का हिस्सा है.![]()
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक रियल एस्टेट के धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में आज पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-नोएडा में छह ठिकानों पर तलाशी ली. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
अधिकारियों के अनुसार कथित तौर पर एक रियल एस्टेट से जुड़े मामले की जांच के तहत इससे जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं, आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर तलाशी ली गई. पंजाब में लुधियाना और जालंधर, उत्तर प्रदेश में बरेली और दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में छह परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया.
अधिकारियों ने कहा,’यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत चल रही जांच का हिस्सा है. इस दौरान कंपनी से जुड़े व्यक्तियों उनके आवास और व्यावसायिक कार्यालय की पड़ताल की गई.’
आगे की जांच अभी चल रही है. एक अलग घटना में ईडी ने कंबोडिया से संचालित होने वाले 36,000 सक्रिय भारतीय सिम कार्डों की पहचान की थी, जिनमें से लगभग 5,300 पूरे भारत में सैकड़ों करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी के मामलों से जुड़े थे.
बड़ी साइबर धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब ईडी ने साइबर पुलिस स्टेशन डीसीपी (अपराध), जोधपुर द्वारा सिम कार्ड के दुरुपयोग के संबंध में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) विक्रेताओं के खिलाफ दर्ज की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के आधार पर जांच शुरू की.जांच से पता चला कि पीओएस विक्रेताओं द्वारा भारतीय मोबाइल नंबरों को धोखाधड़ी से सक्रिय किया गया और मलेशियाई नागरिकों को आपूर्ति की गई, जिन्होंने बाद में भारत में साइबर धोखाधड़ी करने के लिए उन्हें कंबोडिया से संचालित किया.
You may also like
-
राम मंदिर दान गबन मामला: SIT 2021 से अब तक के रिकार्ड पलट रही, कैसे भर्ती हुए कर्मचारी-क्या ड्यूटी, कैसे करते थे काम?
-
सांसदों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर: संजय राउत
-
टोंस नदी प्रोजेक्ट किशाऊ बांध विवाद खत्म, गृह मंत्री के हस्तक्षेप के बाद हिमाचल तैयार, उत्तराखंड को बड़ी राहत
-
‘E20 फ्यूल के इस्तेमाल से क्लेम पर कोई असर नहीं’, ICICI Lombard ने कहा कवरेज पर नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क
-
Bharat Innovates 2026: पीएम मोदी से मिले Nothing के को-फाउंडर, ‘शून्य और अनंत’ पर हुई खास बातचीत