तेज रफ्तार बस ने पहले ऑटो को टक्कर मारी, फिर एक के बाद एक चार कारों को टक्कर मारती चली गई
हरिद्वार: शहर के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में आज सोमवार सुबह तेज रफ्तार बस ने जमकर कहर बरपाया. दुर्गा चौक के पास बेकाबू बस ने एक ऑटो और चार कारों को टक्कर मार दी. हादसे में एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हरिद्वार में सड़क हादसे से हड़कंप मच गया.
हरिद्वार में बेकाबू बस ने मचाया कहर: टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक का हाथ कटकर अलग हो गया. गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया है. हादसे में एक कुत्ते की भी मौत हो गई. यह हादसा एक निजी अस्पताल के बाहर हुआ, जहां बस ने अस्पताल के बाहर खड़ी कारों को टक्कर मारी. गनीमत रही कि उस समय अस्पताल के बाहर मरीजों और उनके तीमारदारों की भीड़ नहीं थी.
अस्पताल के बाहर पांच वाहनों को मारी टक्कर: पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक निजी बस दुर्गा चौक की ओर से गुजर रही थी. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री कर्मचारियों को लेने के लिए यह बस जा रही थी. इसी दौरान दुर्गा चौक के पास बस ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी. इसके बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क पर खड़े अन्य वाहनों को भी टक्कर मारता चला गया. हादसे में एक ऑटो और चार कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं.
ऑटो चालक का हाथ कट गया: वहीं ऑटो चला रहे त्रिलोक सिंह गुसाईं निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर में उनका हाथ कटकर अलग हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया. बस की चपेट में आने से सड़क पर मौजूद एक कुत्ते की भी मौत हो गई.
बस चालक को हिरासत में लिया गया: अस्पताल के बाहर हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा. क्योंकि ज्यादातर वाहन सड़क किनारे खड़े थे. एक निजी अस्पताल के बाहर यह हादसा हुआ है. गनीमत रही कि सुबह के वक्त अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ नहीं थी, वरना कई लोगों की जान पर ये हादसा भारी पड़ जाता. पुलिस ने मौके से बस चालक विपिन कुमार सैनी निवासी सहारनपुर, हाल निवासी सीतापुर ज्वालापुर को हिरासत में ले लिया है और बस को भी कब्जे में ले लिया है.
पुलिस कर रही जांच: ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि-
You may also like
-
हरिद्वार: बहन ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 11वीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या, एक्सीडेंट करने वाले युवक ने होमगार्ड का अंगूठा काटा
-
यूजीसी रोलबैक के नारों से गूंजा लक्सर, वक्ता बोले- कानून का मकसद न्याय होना चाहिए, डर नहीं, आरक्षण का ऑडिट हो
-
हरीश रावत की यात्रा-रोड शो से कांग्रेस प्रभारी नाराज, कुमारी शैलजा ने कार्यक्रम रोकने को कहा
-
13 साल की खिलाड़ी बनी एशियन गेम्स 2026 की ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’, 24 लाख रुपये मिला इनाम
-
सुप्रीम कोर्ट आज CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करेगा

