सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने संयुक्त रूप से किया
रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर राजकीय महाविद्यालय के मैदान में ग्राम्य विकास एवं जिला प्रशासन की ओर से पांच दिवसीय सरस मेले का शुभारंभ हो गया है. मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने संयुक्त रूप से किया. रामनगर में पहली बार आयोजित हो रहे इस सरस मेले का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उनके स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है.
रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला: मेले में महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है. इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और उन्हें बाजार से जोड़ने के लिए भी विशेष अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. मेले में महिला समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है.
50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र: सरस मेले में राखी के विशेष स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां लोगों को स्थानीय स्तर पर तैयार राखियां और हस्तशिल्प उत्पाद देखने और खरीदने का मौका मिल रहा है. इसके अलावा देशी उत्पादों और हस्तशिल्प से जुड़ी सामग्री भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. मेले में उद्यान, कृषि, मत्स्य, टी बोर्ड और ग्रामीण उद्यमिता समेत विभिन्न विभागों के 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं. इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होने वाले उत्पादों और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है.
महिला उद्यमियों के बनाए उत्पादों को मिलेगा बाजार: आयोजकों का कहना है कि सरस मेले के माध्यम से स्थानीय महिलाओं और ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों की पहचान बनाने के साथ ही उन्हें व्यापक बाजार से जोड़ने का अवसर मिलेगा. पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. वहीं शुक्रवार शाम उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय ने अपनी प्रस्तुति दी.
You may also like
-
Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर
-
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू
-
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
-
सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक
-
देश के 30 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य में उत्तराखंड बन सकता है रोल मॉडल, संभावनाएं मजबूत लेकिन चुनौतियां भी