बोलेरो कार खाई में गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे. ये लोग मुंडन संस्कार से लौट रहे थे.![]()
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर से दर्दनाक हादसा सामने आया है. चंबा जिले के चुराह के पुखरी-मसरूंड मार्ग पर गहरी खाई में गाड़ी गिरने से एक ही गांव के तीन सगे भाइयों समेत 7 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में महिलाएं और पुरुष शामिल हैं. सभी मुंडन संस्कार से लौट रहे थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया.
हिमाचल में दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत
स्थानीय लोगों के अनुसार, चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास देर रात करीब 2 बजे एक बोलेरो गाड़ी (एचपी-01सी-2581) अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के वक्त बोलेरो में ग्राम महल पंचायत के सपरोठ गांव के 6 लोग, जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष सवार के अलावा एक वाहन चालक सवार था. सभी लोग काकड़ोथा गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान छतरूंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 500 मीटर गहरी खाई लुढ़क गया. हादसे में वाहन में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है.
एडिशनल एसपी चंबा दिनेश कुमार ने कहा कि, काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया. इसके बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
स्थानीय BJP विधायक ने व्यक्त किया दुख
चंबा जिले के चुराह से बीजेपी विधायक हंसराज ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया है. सोशल मीडिया के जरिये जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, चंबा जिले के मसरूंड इलाके में हुए सड़क हादसे में जिले की कुठेड़ पंचायत के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हुई है, हादसे में कार ड्राइवर की भी मौत हुई है. स्थानीय विधायक के मुताबिक हादसे के बाद स्थानीय लोग पुलिस के साथ मिलकर मदद कर रहे हैं. विधायक हंसराज ने कहा कि इस इलाके में क्रैश बैरियर ना होना हादसों की वजह बनती है. इस हादसे की वजह क्या रही ये जांच के बाद पता चलेगा लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए.
जांच में जुटी पुलिस
चंबा एसपी विजय कुमार सकलानी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा है, “छतरूंड के समीप बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. हादसे में मृतकों और घायलों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है. दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है.”
You may also like
-
चारधाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी और सख्त, श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा पर सरकार का विशेष फोकस
-
राज्य के सरकारी स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण की तैयारी, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक प्रयोगात्मक शिक्षा
-
नैनीताल और मसूरी में सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही, पर्यटन कारोबार में लौटी रौनक
-
देहरादून में स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन परियोजना को मिलेगी नई रफ्तार, जाम और सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम
-
जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा विशेष गणना अभियान