जसपाल राणा ने अपने घरवालों और दोस्तों से भारत लौटने पर 28 जून को धूमधाम से जन्मदिन मनाने का वादा किया था
देहरादून: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा के निधन के बाद उनके परिजन, मित्र और शिष्य गहरे सदमे में हैं. जिस अकादमी में कभी खिलाड़ियों की चहल-पहल के बीच जसपाल राणा की आवाज गूंजती थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है. अपने परिवार और मित्रों से जसपाल 28 जून को पड़ने वाले उनके जन्मदिन पर मिलने का वाद किए थे, लेकिन उससे पहले ही अनहोनी हो गई.
जसपाल राणा के निधन से खेल जगत में शोक: उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के खेल जगत को बड़ा झटका देकर गए जसपाल राणा के निधन के बाद उनके घर और अकादमी में शोक का माहौल है. परिवार के सदस्य, करीबी मित्र और शिष्य लगातार उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं. अकादमी में पहुंचने वाला हर व्यक्ति जसपाल राणा से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहा है.
भतीजे को खोकर दुखी हैं चाचा: ईटीवी भारत से बातचीत में जसपाल राणा के चाचा राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि-
हाल ही में जसपाल राणा विश्व कप प्रतियोगिता के सिलसिले में जर्मनी गए थे. वहां से भारत लौटने के बाद उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी. उनके साथ मौजूद राजीव शर्मा उन्हें सीधे दिल्ली के मैक्स अस्पताल लेकर गए. जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनकी हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज होने की जानकारी दी, जिसके बाद उनका उपचार शुरू किया गया. किसी ने भी नहीं सोचा था कि देश को इतने बड़े खिलाड़ी और कोच को इतनी जल्दी खोना पड़ेगा.
-राजेंद्र सिंह राणा, जसपाल राणा के चाचा-
जसपाल राणा को पुरानी गाड़ियों का शौक था: राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि खेल के प्रति समर्पण के साथ-साथ जसपाल राणा को पुरानी गाड़ियों का भी खास शौक था. उनके पास कई विंटेज और पुरानी गाड़ियां थीं, लेकिन उन्होंने कभी किसी वाहन को बेचना पसंद नहीं किया. परिवार के मुताबिक वह अपनी पसंदीदा गाड़ियों की देखभाल खुद करते थे और उनसे उनका विशेष लगाव था.
जसपाल राणा के निधन का समाचार सुनकर रो पड़ा दोस्त: जसपाल राणा के निधन की खबर ने उनके दोस्तों को भी झकझोर कर रख दिया है. उनके एक करीबी मित्र बातचीत के दौरान भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि-
कुछ दिन पहले ही उनकी जसपाल राणा से फोन पर बात हुई थी. उस बातचीत में जसपाल राणा ने कहा था कि ’28 जून को जन्मदिन पर मिलेंगे’ हमें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी.
-जसपाल राणा के मित्र-
यह कहते-कहते वह भावुक होकर रो पड़े और बोले कि उनका दोस्त अब हमेशा के लिए बहुत दूर चला गया है.

You may also like
-
24 जुलाई को भारत में नया 2-व्हीलर लॉन्च करने वाली है Honda, हो सकती है E85 फ्लैक्स फ्यूल बाइक
-
उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, रहिए सतर्क
-
नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा, लगाया अर्थदंड
-
लाइनमैन की करंट लगने से मौत के बाद सीएम ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा
-
IMA POP संपन्न, देश को मिले 481 नए सैन्य अफसर, पहली बार 9 महिला अधिकारी पास आउट
