लंबगांव थाना क्षेत्र के खोलगढ़ गांव में दलित युवक केतन लाल की हत्या के बाद कांग्रेस ने परिजनों से मुलाकात की.![]()
देहरादून: टिहरी गढ़वाल जिले के लंबगांव थाना क्षेत्र के खोलगढ़ गांव में दलित युवक केतन लाल हत्याकांड मामले के बाद सियासत भी तेज हो गई है. उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने मृतक के गांव पहुंचकर शोक संतृप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा जताया. मदन लाल ने टिहरी जिले के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करते हुए मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है.
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि कोई भी दोषी छूटना नहीं चाहिए और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए. मदन लाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, तब से राज्य के कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. राज्य में कमजोर वर्गों को विशेष रूप से दलित समाज के लोगों को प्रताड़ित और उन पर अत्याचार किए जा रहे हैं. राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, आए दिन इसी तरह की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है जो अत्यंत चिंताजनक हैं. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की छवि को ऐसे कृत्यों से धूमिल किए जाने का काम किया जा रहा है.
उन्होंने राज्य सरकार से मांग उठाई है कि मृतक के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए. इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जाए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन धरना और प्रदर्शन करने के लिए विवश हो जाएगी. जिसकी सभी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेगी.
जानिए पूरा मामला: गौर हो कि टिहरी के लंबगांव थाना क्षेत्र के खोलगढ़ गांव में दलित युवक केतन लाल हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया. पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जा रहा कि देवल गांव के केतन लाल की एक लड़की से दोस्ती (प्रेम प्रसंग) था. 7-8 जून की रात्रि लड़की का फोन आने पर केतन अपने दोस्त दिवाकर डिमरी के साथ बाइक पर सवार होकर खोलगढ़ गांव गया, जहां लड़की के पिता और परिजनों ने उसे वहीं पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट का आरोप है. वहीं केतन लाल हत्याकांड में अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
You may also like
-
चारधाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी और सख्त, श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा पर सरकार का विशेष फोकस
-
राज्य के सरकारी स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण की तैयारी, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक प्रयोगात्मक शिक्षा
-
नैनीताल और मसूरी में सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही, पर्यटन कारोबार में लौटी रौनक
-
देहरादून में स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन परियोजना को मिलेगी नई रफ्तार, जाम और सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम
-
जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा विशेष गणना अभियान