देहरादून के अजबपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय छात्र अभिनव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसने कान में लीड लगाई हुई थी, जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया।
- देहरादून में 18 वर्षीय छात्र अभिनव की ट्रेन से मौत।
- अजबपुर रेलवे फाटक पर हुई दुर्घटना, कान में थी लीड।
- पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, उपचार के दौरान निधन।
जागरण संवाददाता, देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित अजबपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। सूचना पर तत्काल नेहरु कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अभिनव (18) निवासी ग्राम देवप्रयाग, जिला टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक ने कान पर लीड लगाई हुई थी।
देहरादून से प्रयागराज जा रही ट्रेन की चपेट में आया युवक
थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि अजबपुर फाटक के निकट एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही चीता टीम मौके पर पहुंची। वहां ट्रेन रुकी हुई थी और रेलवे पटरी के किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक का कमर से नीचे का हिस्सा कट चुका था, लेकिन वह उस समय जीवित था।
पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को पटरी से उठाकर सड़क तक पहुंचाया और एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल दून अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था
अभिनव अपनी माता के साथ अजबपुर कलां स्थित बैंक कॉलोनी में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना स्वजनों को दे दी गई।
पुलिस के अनुसार ट्रेन चालक अतेंद्र पाल सिंह चौहान ने पूछताछ में बताया कि ट्रेन देहरादून से प्रयागराज जा रही थी और उसकी गति लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी। अजबपुर फाटक के पास हल्के मोड़ पर देखा कि एक युवक रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच चल रहा है। उन्होंने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन दूरी कम होने के कारण युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।
You may also like
-
UKSSSC की 15 नवंबर वाली परीक्षा में बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद राहत
-
हरिद्वार के अर्धकुंभ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने पहुंचे IIT रुड़की के विशेषज्ञ, चार स्थायी पुलों का किया निरीक्षण
-
उत्तराखंड के स्कूलों की आनंदम पाठ्यचर्या को NCERT की राष्ट्रीय पहचान, करीब पांच लाख बच्चों को मिल रहा लाभ
-
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: नौ महीने में सभी पार्क और खेल मैदान चिह्नित कर अधिसूचित करे सरकार
-
मुख्यमंत्री धामी ने सात जिलों में 26 विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 22.15 करोड़ रुपये

