मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 276 युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और नकल विरोधी कानून के महत्व पर जोर दिया, साथ ही साढ़े चार वर्षों में 33 हजार नौकरियां देने की बात कही।
- मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए
- भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और नकल विरोधी कानून लागू
- साढ़े चार वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, प्राविधिक शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास एवं वन विभाग के अंतर्गत चयनित 276 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
वन विभाग के अंतर्गत 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 88, प्राविधिक शिक्षा के अंतर्गत 65 एवं नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित 14 अभ्यर्थी शामिल हैं।
सोमवार को सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित
मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि वर्षों के परिश्रम, अनुशासन, संघर्ष और धैर्य के बाद युवाओं को यह सफलता प्राप्त हुई है, जो उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और समर्पण का प्रमाण है।
राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष बनाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जवाबदेह बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश में युवाओं की सफलता का आधार केवल उनकी योग्यता और मेरिट है।
साढ़े चार सालों में 33 हजार युवाओं को दी नौकरी
You may also like
-
ग्राम प्रधानों ने की एमपी-एमएलए की तरह निधि की मांग, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन में किया प्रदर्शन
-
PNB नकली नोटकांड में NIA ने हरिद्वार के नीतू को दबोचा, अब तक 5 गिरफ्तार
-
NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, जांच के दायरे में 778 अभ्यर्थियों के दस्तावेज, इन्वेस्टिगेशन तय करेगी ‘भविष्य’
-
हल्द्वानी में घर-दुकान बनाना हुआ आसान, नक्शे की एनओसी का झंझट खत्म, अब सिंगल विंडो से होगी पूरी प्रक्रिया
-
भारतीय सेना की कुमाऊं कार रैली संपन्न, पर्यटन को बढ़ावा देना रहा उद्देश्य, वाइब्रेंट विलेज से भी जुड़े