देहरादून में स्कूल परिसर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है. साथ ही तीन युवतियों को रेस्क्यू किया.![]()
देहरादून: कैंट क्षेत्र मे चल रहे स्कूल परिसर में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है. थाना कैंट पुलिस और एएचटीयू टीम (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने अनैतिक देह व्यापार करवा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही 3 पीड़िताओं को भी रेस्क्यू किया. साथ ही गिरफ्तार आरोपी पहले में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है.
बता दें कि एसएसपी को गोपनीय माध्यम से कैंट क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अनैतिक देह व्यापार करवाए जाने की सूचना मिली. प्राप्त सूचना पर एसएसपी ने सीओ सिटी के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन में औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई तो वहां स्थित एक स्कूल के पिछले भाग में तीन महिलाएं और एक पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई. मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे एक आरोपी समेत दो आरोपी आशीष कुमार पाण्डे और जंग बहादुर को गिरफ्तार करते हुए तीन पीड़िताओं को रेस्क्यू किया गया. मौके पर मिले स्विफ्ट वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया. घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, खासकर इसलिए जिस स्थान पर यह गतिविधि संचालित हो रही थी, वह एक स्कूल के पीछे का हिस्सा बताया जा रहा है.
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया है कि एक आरोपी पहले में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जाने की जानकारी मिली है. आरोपी द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था और उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया.साथ ही पुलिस ने तीनों महिलाओं को रेस्क्यू कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
You may also like
-
उत्तराखंड में फल और सब्जी उत्पादकों को मिलेगा आधुनिक कोल्ड स्टोरेज का लाभ, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल
-
निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड में 17 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल पंजीकृत सूची से हटाए गए
-
एक बार फिर से लॉन्च हुआ Yamaha R15 V4 और MT-15 का MotoGP एडिशन, कीमत 1.76 लाख रुपये
-
उत्तराखंड के इन 2 जिलों में आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों-आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी, CM ने की ये अपील
-
डोईवाला में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान