हरिद्वार राजाजी टाइगर रिजर्व वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास के लिए जाना जाता है. यहां सैलानी वन्यजीवों का नजदीकी से दीदार करने आते है.![]()
हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में जंगल सफारी करने गए सैलानियों को इन दिनों खूब वन्यजीवों के दीदार हो रहे हैं. जंगल सफारी के दौरान ट्रैक पर अचानक हाथियों का झुंड आ गया. हाथियों को देखकर सैलानियों के चेहरे खिल उठे. इस दौरान उन्होंने हाथियों की चलहकदमी को अपने मोबाइल में कैद कर लिया. राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में हाथियों के झुंड की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में जंगल का मनमोहक दृश्य और हाथियों की गतिविधियां लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं.
राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज हाथी, गुलदार, टाइगर, सांभर और चीतल जैसे हजारों वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है. गर्मियां बढ़ने के साथ यहां आने वाले सैलानियों की संख्या भी बढ़ गई है. सैलानियों के चेहरे तब खिल उठे, जब उन्होंने जंगल में एक नहीं बल्कि आधा दर्जन हाथियों को जंगल में घूमते हुए देखा. दो अलग अलग जगहों पर हाथियों को देखकर सैलानी रोमांचित हो उठे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चीला रेंज के मोटर मार्ग पर हाथियों का झुंड आराम से सड़क पार करता नजर आ रहा है. इन हाथियों के साथ नन्हे हाथी भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं. जिन्हें बड़े हाथी सावधानीपूर्वक अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए.
हाथियों की यह चहलकदमी वहां से गुजर रहे पर्यटकों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली. वहीं दूसरा वीडियो जंगल सफारी के दौरान एक पर्यटक ने अपने कैमरे से बनाया गया है, जिसमें हाथियों का झुंड जंगल के अंदर घूमता दिखाई दे रहा है. इस झुंड में तीन बड़े हाथी और चार नन्हे हाथी शामिल थे. सफारी वाहन में मौजूद सैलानी हाथियों को देखकर उत्साहित नजर आए. सोशल मीडिया पर भी हाथियों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस वीडियो को कई लोग देख चुके हैं और लगातार शेयर भी कर रहे हैं. सैलानियों के साथ आम लोग भी इन दुर्लभ पलों को देखकर रोमांचित हो रहे हैं. जंगली जानवरों की उपलब्धता पर्यटकों को सफारी के लिए आकर्षित कर रही है.
यही कारण है कि वीकेंड और बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने चीला गेट से जंगल सफारी की. राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के रेंज अधिकारी दीपक रावत का कहना है कि चीला रेंज में हाथियों की सक्रियता सामान्य है. आजकल जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को अन्य वन्यजीव देखने को मिल रहे हैं. नियमों के अनुसार ही जंगल सफारी कराई जा रही है. साथ ही उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि जंगल सफारी के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें.
You may also like
-
कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
-
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
-
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
-
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
-
हरिद्वार कांवड़ मेला शुरू, शिवमय हुई धर्मनगरी, 5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, स्कूलों में छुट्टियां