हरिद्वार में पालतू कुत्ते को गंगा घाट पर नहलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. लोगों ने महिला को जमकर फटकार लगाई.![]()
हरिद्वार: सर्वानंद घाट पर एक महिला द्वारा गंगा में पालतू कुत्ते को नहलाने का मामला सामने आया है. यहां यात्रियों के दल में शामिल एक महिला पालतू कुत्ते को गंगा में नहला रही थी. इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया. लोगों के विरोध के बाद यात्री परिवार कुत्ते को लेकर गंगा घाट से रवाना हो गया. लेकिन सोशल मीडिया पर कुत्ते को गंगा में नहलाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि सोशल मीडिया एक्स यानी ट्विटर पर वीडियो अपलोड करने वाले शख्स ने सर्वानंद घाट को श्रद्धानंद घाट लिख दिया, वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कुत्ते को गंगा में नहलाने का विरोध हो रहा है. तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने मामले की कड़ी निंदा की है.
हरिद्वार में पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने को लेकर घाट पर हंगामा हो गया. मामला हरिद्वार के सर्वानंद घाट का बताया जा रहा है. जहां परिवार के साथ आई एक महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने लगी. ये देखकर घाट पर मौजूद स्थानीय पंडित और अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो महिला उल्टा लोगों पर ही भड़कने लगी. हालांकि बहस बढ़ती हुई देख परिजनों ने महिला को समझाया और महिला कुत्ते को लेकर तत्काल वहां से निकल गई. जिसके बाद मामला शांत हुआ.
मामला कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और गंगा की गरिमा को बचाए रखने के लिए ऐसे लोगों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. यह कोई पहला मामला नहीं है, जहां गंगा की निर्मलता और अविरलता के साथ खिलवाड़ किया गया हो. इससे पूर्व में भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके है जहां मां गंगा की निर्मलता और अविरलता का ख्याल नहीं रखा गया. तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने इस मामले की कड़ी निंदा की और कहा कि अधूरा ज्ञान होने के चलते इस तरह की चेष्टा लोग करते हैं. भावनात्मक रूप से यह सही नहीं है. मां गंगा सभी के लिए पूजनीय हैं और सभी को इसका सम्मान का सम्मान करना चाहिए. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
You may also like
-
Snap ने पेश किए Specs AR स्मार्ट ग्लासेज़, 115-इंच होम सिनेमा जैसा मिलेगा डिस्प्ले एक्सपीरियंस
-
पहली बार 50% से नीचे आया ChatGPT का मार्केट शेयर, Gemini और Claude को मिली बढ़त
-
हल्द्वानी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, ठेले-फड़ हटाए, कई लोगों पर की चालानी कार्रवाई
-
हिमाचल: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों समेत सात की मौत
-
उत्तराखंड: पर्वतारोहियों के पास से गुजरा भीषण एवलांच, प्रकृति के रौद्र रूप और मौत को मात देकर लौटा दल