एक महिला ने अपने पति और देवर समेत ससुराल पक्ष पर जबरन दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.
रुद्रपुर: जिले के पुलभट्ठा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और देवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि रात के समय उसका देवर शराब के नशे में उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा. महिला ने किसी तरह विरोध कर खुद को बचाया और अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद वह और उसका परिवार बेहद डरे और सहमे हुए हैं. पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.
गौर हो कि उधमसिंह नगर जिले के पुलभट्ठा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और देवर समेत ससुराल पक्ष पर दुष्कर्म का आरोप मढ़ा है. पीड़िता का आरोप है कि 9 अप्रैल 2026 की रात उसका देवर शराब के नशे में उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा. उसने विरोध कर खुद को बचाया, जिसके बाद पति को फोन कर घटना की जानकारी दी. पीड़िता का आरोप है कि अगले दिन 10 अप्रैल को उसका पति घर पहुंचा, लेकिन मदद करने के बजाय उसने भी देवर का साथ दिया.
महिला का आरोप है कि उसे जबरन नशीला पदार्थ पिलाया गया, जिसके बाद दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की. इस दौरान वह विरोध करती रही, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई. महिला ने बताया कि घटना के बाद उसने 11 अप्रैल को अपने मायके वालों को पूरी बात बताई. इसके बाद उसके माता-पिता और अन्य परिजन ससुराल पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही. आरोप है कि इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी.
पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद वह और उसका परिवार बेहद डरे और सहमे हुए हैं. हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस में तहरीर दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलभट्ठा थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
काशीपुर में मारपीट और अपहरण की कोशिश का आरोप: काशीपुर के रॉयल इन्क्लेव निवासी एक युवक ने तीन युवकों पर मारपीट, जबरन कार में बैठाकर अपहरण की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
You may also like
-
आंखें खुली नहीं और लग गया जोर का झटका, इतने बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम
-
उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
-
6 मई से उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी कुमारी शैलजा, गढ़वाल मंडल में कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश
-
भारत सरकार ने E85 और E100 फ्यूल के लिए पेश किया प्रस्ताव, जानें क्या है योजना
-
धामी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक क्लिक में जानिये डिटेल