एक हफ्ते से महिलाएं शराब के ठेके के विरोध में धरना दे रही हैं, मंत्री गणेश जोशी ने मांग मानने का आश्वासन दिया
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार नई खुल रही शराब की दुकानों का विरोध हो रहा है. इस बार राजधानी देहरादून के कैनाल रोड किनारे खोली गई शराब की दुकान का विरोध हो रहा है. विरोध में स्थानीय नागरिकों के साथ तमाम संगठन लामबंद हो गए हैं. शराब की दुकान बंद कराये जाने को लेकर लोगों ने धरना शुरू कर दिया है.
देहरादून में शराब की दुकान का विरोध: इस मामले को लेकर कैनाल रोड क्षेत्र के स्थानीय निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 23 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी मुलाकात की थी. उन्हें वहां घनी आबादी वाली क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा था. ज्ञापन में बताया गया था कि शराब की दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों की वृद्धि की आशंका है. इससे वहां रहने वाले लोगों को परेशानियां हो सकती हैं.
घनी आबादी के बीच खुला शराब का ठेका: वेली एनक्लेव, कैनाल रोड, जाखन स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र के बीचों-बीच एक शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने छठवें दिन भी अपना धरना जारी रखा. विशेष रूप से महिला शक्ति ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए शराब की दुकान खोले जाने का तीखा विरोध किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मसूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी धरना स्थल पर पहुंचे और नारी शक्ति के प्रयासों की सराहना की.
महिलाओं के धरने में पहुंचे मंत्री गणेश जोशी: गणेश जोशी ने शराब की दुकान का विरोध जता रही महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनके सम्मान में कोई भी कमी आने नहीं दी जाएगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि शराब की दुकान को यहां नहीं खुलने दिया जाएगा. इस दौरान दुकान का लाइसेंस निरस्त किए जाने की मांग पर अड़े कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा, पार्षद डॉक्टर अरविंद चौधरी समेत सभी क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री का संकट के समय क्षेत्र वासियों के बीच पहुंचकर और उनके साथ खड़ा होने पर आभार जताया है.
You may also like
-
उत्तराखंड में फल और सब्जी उत्पादकों को मिलेगा आधुनिक कोल्ड स्टोरेज का लाभ, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल
-
निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड में 17 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल पंजीकृत सूची से हटाए गए
-
एक बार फिर से लॉन्च हुआ Yamaha R15 V4 और MT-15 का MotoGP एडिशन, कीमत 1.76 लाख रुपये
-
उत्तराखंड के इन 2 जिलों में आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों-आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी, CM ने की ये अपील
-
डोईवाला में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान