22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इससे पहले धाम में बर्फबारी से अद्भुत नजारा देखने को मिला। वहीं आज प्रदेश में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर शनिवार को तेज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी है। वहीं केदारनाथ धाम में कल से बर्फबारी का सिलसिला जारी है। 22 अप्रैल को धाम के कपाट खुलने हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के अलावा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने से मैदानी इलाकों के तापमान में भी असर देखने को मिलेगा। इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
You may also like
-
उत्तराखंड लोअर PCS का रिजल्ट घोषित, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर, देखिए पूरी लिस्ट
-
आदि कैलाश और ओम पर्वत पर सीजन की पहली बर्फबारी, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में भी स्नोफॉल
-
पिता ने जंगल से घास-लकड़ी लाकर, हल चलाकर की पढ़ाई, साइंटिस्ट बेटी के बाद अब बेटा बना डिप्टी जेलर
-
द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट बॉक्स ऑफिस: ओपनिंग डे पर छाई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म, ‘परम सुंदरी’ को पछाड़ा, बनी चौथी बड़ी ओपनर
-
‘एक आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा है?’ UNGA में जयशंकर ने पाक पत्रकार को जमकर धोया