राजधानी देहरादून में आज हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली जाएगी। इसको देखते हुए शहर के कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की ओर से सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला से श्री बालाजी महाराज की 16वीं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें दो ड्रोन से यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा होगी।सके अलावा मथुरा-वृंदावन, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल के कलाकार विभिन्न झांकियां के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज से बाइक रैली निकाली जाएगी। जामुनवाला स्थित एकादशमुखी हनुमान मंदिर, हनुमान चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, गढ़ी कैंट स्थित माता वैष्णाे देवी गुफा में अनुष्ठान होंगे।
You may also like
-
प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, घटना को दिखाया सड़क हादसा, जानिए कैसे खुला राज
-
बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी में कई गलत जवाब देख छात्रों के उड़े होश, पढ़ें पूरी खबर
-
उत्तराखंड टाइगर रिजर्व के लिए जारी फंड नहीं हुआ खर्च, NTCA ने मुख्य सचिव को भेजा पत्र
-
BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू होगा, जानें प्रोसेस और बाकी डिटेल
-
गूलरभोज में महिला और बच्चे को घुमा रहे युवक के साथ मारपीट अपहरण, अप्राकृतिक यौन हिंसा का आरोप, हालत गंभीर