देहरादून, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ, उत्तराखंड ने किया 02 का रेस्क्यू
आज दिनांक 20 मार्च 2026 को CCR देहरादून/आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी के हाथीपांव पैदल मार्ग के निकट एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की तत्काल आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें खाई में गिरे एक युवक एवं एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24 वर्ष), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून एवं दिशा रावल (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है।
रेस्क्यू के दौरान जानकारी मिली कि वाहन में एक अन्य युवक भी सवार था। टीम द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान पाया गया कि उक्त युवक वाहन एवं चट्टान के बीच फंसा हुआ है तथा वाहन खाई में अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में लटका हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा क्रेन की व्यवस्था की जा रही है। एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।
You may also like
-
अमित शाह के दौरे के बीच अंकिता भंडारी मामले को लेकर प्रदर्शन, आइसा नेताओं सहित प्रदर्शनकारी हिरासत में
-
सियाचिन में तैनात उत्तराखंड के नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत शहीद, दो महीने तक लड़ी जिंदगी की जंग
-
उत्तराखंड में बिजली कटौती से राहत की तैयारी, वर्ष 2030 तक 21 नए सब स्टेशन बनाने का लक्ष्य
-
कैंची धाम में आज से नया ट्रैफिक प्लान लागू, कई रास्तों पर बदलाव और भारी वाहनों की नो-एंट्री
-
बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: कार से टक्कर के बाद पलटी बोलेरो, एक की मौत और कई घायल

