जिला न्यायालय देहरादून को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इसके बाद से मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची जिन्होंने फिर से एक बार गहन सर्च अभियान चलाया। डॉग स्क्वाड, बम डिस्पोजेबल दस्ते और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे, पूरे कोर्ट को जांचने के बाद भी ऐसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई जिससे विस्फोट होने के आशंका हो, लेकिन कहीं ना कहीं एक बार फिर से माहौल जरूर संवेदनशील हो चुका है। आपको बता दें कि बीते दिन भी देहरादून कोर्ट को मेल आया जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि कल भी किसी तरह की कोई विस्फोटक सामग्री कोर्ट से बरामद नहीं हुई लेकिन आज देहरादून न्यायालय में बार एसोसिएशन का भी मतदान चल रहा है तो ऐसे में कहीं ना कहीं अतिरिक्त सतर्कता भी बरती जा रही है।
You may also like
-
टिहरी झील के 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का बनेगा मास्टर प्लान, पर्यटकों के लिए जुटाई जाएंगी तमाम सुविधाएं
-
जलवायु परिवर्तन से उत्तराखंड में 2050 तक घट जाएंगे 70 फीसदी छोटे कृषि-वनीकरण क्षेत्र, अध्ययन में बड़ा खुलासा
-
मिजोरम में UKNA चीफ हाओकिप ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़ा गया
-
मोहब्बेवाला में फिर हुआ सड़क हादसा, इस बार गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ट्रक, जानें दुर्घटना का कारण
-
Asian Games 2026: भारत का गोल्ड पर निशाना, शूटिंग में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने दिखाया दम