भाजपा ने किया, अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच की घोषणा का स्वागत, जताया सीएम का आभार!*
भाजपा सरकार के लिए जनभावना और जनविश्वास से बढ़कर कुछ नहीं: चमोली
भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी द्वारा अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच की घोषणा का स्वागत किया है। वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद चमोली ने कहा, सीएम ने जनता से किए वादे अनुशार पीड़ित परिवार की मंशा और जनभावना का सम्मान करते हुए सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। क्योंकि जिस तरह विगत कई दिनों से सोशल मीडिया में आए तमाम ऑडियो वीडियो के आधार पर प्रदेश में भ्रम और अराजकता का माहौल खड़ा करने के प्रयास किया जा रहे थे। उसके मद्देनजर, राज्य में फैलाए आशंका के कुहासे को छंटाने और पीड़ित परिवार के विश्वास को कायम रखने के लिए इस जांच का निर्णय लिया गया है। लिहाजा अब इस मुद्दे को लेकर सभी राजनैतिक एवं सामाजिक पक्षों को जांच प्रक्रिया का सम्मान करते हुए अनावश्यक टीका टिप्पणी से बचना चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने जनता से पीड़ित परिवार अनुशार निर्णय लेने के वादे को पूरा किया है। वहीं पुनः स्पष्ट किया है कि भाजपा सरकार और संगठन के लिए जनता की भावना और विश्वास से बढ़कर कुछ नहीं है।
You may also like
-
तरंग शक्ति 2026: जोधपुर के आसमान में आज सूर्यकिरण और सारंग टीम दिखाएंगी हैरतअंगेज करतब
-
उत्तराखंड में दिखा दुर्लभ ‘लाल सिर वाला गिद्ध’, 2650 मीटर की ऊंचाई पर मौजूदगी की दर्ज, जानें क्यों है खास
-
तीन हत्याओं ने फिर खड़े किए सवाल, लाख कोशिशों के बावजूद अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट क्यों बन रहे बुजुर्ग?
-
किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
-
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

