रुड़की रोडवेज डिपो ने गोवर्धन पूजा और भैया दूज के दौरान शानदार कमाई की, तीन दिनों में 25 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। त्योहारों में अतिरिक्त बसों के संचालन से डिपो की आय में वृद्धि हुई। हालांकि, रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सितंबर माह का वेतन अभी तक न मिलने पर चिंता जताई है।
गोवर्धन पूजा, भैय्यादूज पर रोडवेज डिपो रुड़की की बंपर कमाई हुई है। पिछले तीन दिनों में डिपो की आमदनी 25 लाख रुपये से अधिक हुई है। जिससे डिपो के साथ निगम का राजस्व भी बढ़ा है। स्टेशन अधीक्षक अमिता सैनी ने बताया कि त्योहारी सीजन में परिवहन निगम की रुड़की डिपो बस को अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए थे।
जिसके फलस्वरूप डिपो की आमदनी में इजाफा हुआ है। गोवर्धन पूजा के दिन ही डिपो को आठ लाख से ज्यादा की आमदनी हुई है। वही भैयादूज पर आमदनी में और उछाल आया है। जो करीब नौ लाख तक पहुंच गई। वही बीते शुक्रवार की आमदनी भी आठ लाख से ज्यादा रही है। जिससे परिवहन निगम का राजस्व भी बढ़ा है।
वही रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष अजय सैनी ने बताया कि त्योहार बीत जाने के बाद भी निगम द्वारा अभी तक सितंबर माह का वेतन जारी नहीं किया गया। जिससे कर्मचारियों को अपनी आजीविका चलानी में बेहद परेशानी उठानी पड रही है। उन्होंने बताया कि डिपो के कर्मचारी निरंतर अपनी ड्यूटी कर रहे है। जिससे डिपो की आमदनी व राजस्व में बढोत्तरी हो सके। फिर भी निगम द्वारा डिपो कर्मचारियों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
You may also like
-
NEET UG MBBS फेक सर्टिफिकेट केस: आरोपियों का बड़ा नेटवर्क, निलंबित लेखपालों का रिकॉर्ड है दागदार
-
मां नंदा सुनंदा की भव्य शोभा यात्रा के साथ नंदा देवी मेला संपन्न, अल्मोड़ा में भक्तों ने नम आंखों से दी विदाई
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 74000 पेज का आरोप पत्र दाखिल, चंपत राय और अनिल मिश्रा बने गवाह
-
29 सितंबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी, अगले दो दिन इन जिलों में बारिश, आगे के 4 दिन सब जगह वर्षा
-
ग्राम प्रधानों ने की एमपी-एमएलए की तरह निधि की मांग, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन में किया प्रदर्शन