घनसाली। घनसाली विधानसभा क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ एक बार फिर क्षेत्र की जनता लामबंद होने लगी है। गुरुवार को घनसाली विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता सन्दीप आर्य (sandip arya) ने अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है। युवा नेता सन्दीप आर्य ने कहा कि क्षेत्र की जनता स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नेताओं के आश्वासन से ऊब गई है और अब लोग आश्वासन से आगे ठोस निर्णायक लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं।
सन्दीप आर्य ने कहा कि यदि 10 दिन के भीतर बेलेश्वर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन की व्यवस्था और पिलखी अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को ठीक नहीं किया गया तो हमे अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों क्षेत्र के विधायक श्री शक्तिलाल शाह जी ने आश्वासन दिया था कि बेलेश्वर अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति की गई है, लेकिन एक महीने से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी डॉक्टर अस्पताल में ज्वाइन नहीं हो पाए हैं। युवा नेता सन्दीप आर्य ने कहा कि क्षेत्र की जनता की लड़ाई को जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर नहीं छोड़ा जा सकता।
इसलिए जो जनता जनप्रतिनिधि बना सकती वो अपनी मांगों की लड़ाई लड़नी भी जानती है। सन्दीप आर्य ने घनसाली विधानसभा क्षेत्र की सभी जनता से अपील की है कि ऑपरेशन स्वास्थ्य की इस लड़ाई को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि घनसाली क्षेत्र की जनता ने अकर्मण्य लोगों को नेता बना दिया, लेकिन इन नेताओं ने क्षेत्र को उसके बदले कुछ भी नहीं दिया।
सन्दीप आर्य ने कहा अब हम एक एक मुद्दे को हल कराने के लिए संघर्ष करेंगे। घनसाली क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की लड़ाई के लिए विभिन्न ऑपरेशन चलाये जाएंगे।
You may also like
-
UKSSSC की 15 नवंबर वाली परीक्षा में बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद राहत
-
हरिद्वार के अर्धकुंभ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने पहुंचे IIT रुड़की के विशेषज्ञ, चार स्थायी पुलों का किया निरीक्षण
-
उत्तराखंड के स्कूलों की आनंदम पाठ्यचर्या को NCERT की राष्ट्रीय पहचान, करीब पांच लाख बच्चों को मिल रहा लाभ
-
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: नौ महीने में सभी पार्क और खेल मैदान चिह्नित कर अधिसूचित करे सरकार
-
मुख्यमंत्री धामी ने सात जिलों में 26 विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 22.15 करोड़ रुपये

