दशहरे को लेकर आज पुलिस हाई अलर्ट पर है। परेड ग्राउंड में मुख्य आयोजन के साथ ही शहर में कुछ अन्य स्थानों पर दशहरा पर रावण दहन होगा। लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में दशहरा मेले का भव्य आयोजन होगा। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचेंगे।
दशहरा पर आज परेड ग्राउंड में रावण दहन का मुख्य आयोजन होगा। यहां 121 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। इस बार रावण की लंबाई तो बढ़ गई लेकिन मोटाई कम हो गई। रावण का पुतला बड़ा जरूर है पर काफी पतला है। लोगों का कहना है कि पुतले में रावण का वो अंदाज नजर नहीं आ रहा है। जबकि कुंभकर्ण का पुतला रावण पर भारी नजर आ रहा है।
You may also like
-
गौमाता की पूजा कर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना, गौ-संवर्धन को बताया आत्मनिर्भरता से जुड़ा विषय
-
न्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी: राजाजी में 15 नवंबर से सफारी सीजन का आगाज़
-
केदारनाथ धाम शीतकालीन प्रवास की ओर, कल कपाट होंगे बंद..
-
रजत जयंती पर चमकेगा उत्तराखंड का दिल, देहरादून में होंगे भव्य उत्सव
-
शहर का दिल अब भी खामोश, करोड़ों खर्च करने के बावजूद नतीजा सिफर