महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की माँ भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना एवं भगवान शिव का जलाभिषेक
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महानवमी के शुभ अवसर पर अपने शासकीय आवास पर पूर्ण श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कर माँ आदिशक्ति भगवती की आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने देवाधिदेव भगवान महादेव का भी जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए माँ भगवती और भगवान शिव से आशीर्वाद की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की महानवमी तिथि शक्ति की उपासना और साधना का विशेष अवसर होती है। यह दिन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह लोककल्याण और सामूहिक मंगलकामनाओं का भी प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना के साथ ही आत्मबल, संयम और सेवा भावना का भी संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि माँ भगवती की कृपा से उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा और प्रदेशवासी स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखी जीवन व्यतीत करेंगे।
पूजन कार्यक्रम में धार्मिक आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन और पूजा सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
You may also like
-
ग्राम प्रधानों ने की एमपी-एमएलए की तरह निधि की मांग, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन में किया प्रदर्शन
-
NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, जांच के दायरे में 778 अभ्यर्थियों के दस्तावेज, इन्वेस्टिगेशन तय करेगी ‘भविष्य’
-
हल्द्वानी में घर-दुकान बनाना हुआ आसान, नक्शे की एनओसी का झंझट खत्म, अब सिंगल विंडो से होगी पूरी प्रक्रिया
-
भारतीय सेना की कुमाऊं कार रैली संपन्न, पर्यटन को बढ़ावा देना रहा उद्देश्य, वाइब्रेंट विलेज से भी जुड़े
-
KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, ₹8.5 लाख और कार जीतने के झांसे में गंवाई रकम