मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद श्रीनगर में मां धारी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना कर उन्होंने मां धारी देवी का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को धारी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। वह यहां रुद्रप्रयाग से सड़क मार्ग से पहुंचे। उन्होंने मंदिर में करीब 10 मिनट तक पूजा अर्चना कर धारी देवी का आशीर्वाद लिया।
इसके बाद वह जीवीके हेलीपेड पहुंचे और देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, मेयर आरती भंडारी आदि मौजूद रहे।
You may also like
-
टिहरी झील के 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का बनेगा मास्टर प्लान, पर्यटकों के लिए जुटाई जाएंगी तमाम सुविधाएं
-
जलवायु परिवर्तन से उत्तराखंड में 2050 तक घट जाएंगे 70 फीसदी छोटे कृषि-वनीकरण क्षेत्र, अध्ययन में बड़ा खुलासा
-
मिजोरम में UKNA चीफ हाओकिप ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़ा गया
-
मोहब्बेवाला में फिर हुआ सड़क हादसा, इस बार गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ट्रक, जानें दुर्घटना का कारण
-
Asian Games 2026: भारत का गोल्ड पर निशाना, शूटिंग में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने दिखाया दम