उत्तराखंड के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। पहली बार प्रदेश में 13वीं 6-रेड राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार से शुरू होने वाली इस चैंपियनशिप में देशभर के 400 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे
बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएसएफआई) के बैनर तले देवभूमि बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन की ओर से इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के करीब 50 खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली स्नूकर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मनमीत भाटिया ने बताया कि 27 सितंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में देशभर समेत पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुल मिलाकर 400 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के विजेता अगले वर्ष भारत का प्रतिनिधित्व विश्व और एशियाई स्नूकर चैंपियनयिशप में करेंगे। वहीं, देवभूमि बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के सचिव पंकज कुकरेजा ने बताया, चैंपियनशिप में पद्मभूषण, पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार विजेता और 28 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी समेत सौरव कोठारी, आदित्य मेहता, अलोक कुमार, बृजेश दमानी, कमल चावला, लक्ष्मण रावत जैसे कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। महिला वर्ग में भी भारत की शीर्ष खिलाड़ी जैसे विद्या पिल्लै, अमी कामानी और अन्य विश्व व एशियाई पदक विजेता महिला क्यूइस्ट हिस्सा लेंगी।
2025-26 स्नूकर सीज़न एक चालू पेशेवर स्नूकर सीज़न है, जिसमें जून 2025 और मई 2026 के बीच टूर्नामेंट खेले जाएंगे , जिसमें पेशेवर विश्व स्नूकर टूर, द्वितीय श्रेणी क्यू टूर और विश्व महिला स्नूकर और विश्व सीनियर्स टूर के विशेष कार्यक्रम शामिल हैं।
You may also like
-
UKSSSC की 15 नवंबर वाली परीक्षा में बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद राहत
-
हरिद्वार के अर्धकुंभ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने पहुंचे IIT रुड़की के विशेषज्ञ, चार स्थायी पुलों का किया निरीक्षण
-
उत्तराखंड के स्कूलों की आनंदम पाठ्यचर्या को NCERT की राष्ट्रीय पहचान, करीब पांच लाख बच्चों को मिल रहा लाभ
-
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: नौ महीने में सभी पार्क और खेल मैदान चिह्नित कर अधिसूचित करे सरकार
-
मुख्यमंत्री धामी ने सात जिलों में 26 विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 22.15 करोड़ रुपये

