धामी मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की चर्चा के बीच दिल्ली गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को भी दिल्ली में ही रहे। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों व आयोगोंं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में दिए जाने वाले दायित्व के संबंध में उन्होंने केंद्रीय नेताओं से बातचीत की।
गुरुवार को देहरादून लौटेंगे मुख्यमंत्री धामी
ऐसे में इस संभावना को बल मिला है कि नवरात्र में मंत्रिमंडल विस्तार व दायित्व वितरण, दोनों ही होंगे। मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को देहरादून लौटेंगे। इसके बाद ही इस सिलसिले में कोई तस्वीर साफ होगी।
मंत्रिमंडल में पांच मंत्री पद रिक्त
धामी मंत्रिमंडल का आकार वर्तमान में सात रह गया है। मंत्रिमंडल में पांच मंत्री पद रिक्त चल रहे हैं। बदली परिस्थितियों में कामकाज के बोझ को देखते हुए मंत्रिमंडल में विस्तार आवश्यक हो गया है। साथ ही मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी संभव है।
केंद्रीय नेतृत्व से होना है अंतिम दौर का विमर्श
चर्चा है कि इस संबंध में पार्टी के प्रदेश संगठन के स्तर पर उनकी बातचीत हो चुकी है और केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम दौर का विमर्श होना शेष है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को ओडिशा के दौरे से दिल्ली पहुंचे और बुधवार को भी वहीं रहे। इससे राजनीतिक गलियारों में हलचल है। जो संकेत मिल रहे हैं, वे इशारा कर रहे हैं कि नवरात्र में मंत्रिमंडल में रिक्त पदों पर पांच नए चेहरों को जगह मिल सकती है। यानी, पार्टी के पांच विधायकों की लाटरी लग सकती है।
दायित्व वितरण को लेकर भी उठ रही मांग
य ही नहीं, विभिन्न आयोगों, निगमों व प्राधिकरणों में दायित्व भी दिए जाने हैं। दायित्व वितरण को लेकर भी पार्टी के बीच से मांग उठ रही है। असल में भाजपा अब वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुट गई है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व वितरण को अहम माना जा रहा है।
You may also like
-
ग्राम प्रधानों ने की एमपी-एमएलए की तरह निधि की मांग, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन में किया प्रदर्शन
-
NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामला, जांच के दायरे में 778 अभ्यर्थियों के दस्तावेज, इन्वेस्टिगेशन तय करेगी ‘भविष्य’
-
हल्द्वानी में घर-दुकान बनाना हुआ आसान, नक्शे की एनओसी का झंझट खत्म, अब सिंगल विंडो से होगी पूरी प्रक्रिया
-
भारतीय सेना की कुमाऊं कार रैली संपन्न, पर्यटन को बढ़ावा देना रहा उद्देश्य, वाइब्रेंट विलेज से भी जुड़े
-
KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, ₹8.5 लाख और कार जीतने के झांसे में गंवाई रकम