उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने से तपिश बढ़ने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। गुरुवार को दोपहर में हवा चलने से गर्मी से फौरी रही। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से पारे में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पूरे सप्ताह मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। जिससे पारे में तेजी से वृद्धि हो सकती है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही गर्मी बेहाल कर सकती है। गुरुवार को दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से मौसम शुष्क रहा। दोपहर तक तेज धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाह हल्की हवा चलने से कुछ राहत महसूस की गई।
दोपहर में हवा चलने से गुरुवार को गर्मी से फौरी राहत
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे। इसके साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान बीते गुरुवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हालांकि, अब भी पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। प्रदेश में खटीमा सबसे गर्म (36 डिग्री सेल्सियस) और मसूरी सबसे कम गर्म (22 डिग्री सेल्सियस) रहा।
पहाड़ से मैदान तक तेजी से बढ़ने लगी तपिश
दून में तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है। बीते एक सप्ताह में ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
You may also like
-
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी, 2026 को
-
देहरादून: भरे बाजार में युवती की हत्या से मची सनसनी, धारदार हथियार से काटी गर्दन,पुलिस सख्ती दिखाती तो नहीं होती वारदात!
-
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या
-
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बालिकाओं को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है
-
छात्रों व शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे चैटबॉट व ई-सृजन प्लेटफार्म