रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई 10वीं के परिणाम में बेटियों ने फिर बेटों को पछाड़ दिया। परीक्षा देने वाली लड़कियों में से 93.63 फीसदी पास हुईं। जबकि लड़के 90.1 फीसदी पर ही अटक गए। कुल मिलाकर देहरादून संभाग में 91.59 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए।
सीबीएसई के देहरादून संभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 1,07,803 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था। इनमें 61,711 लड़के और 46,092 लड़कियां शामिल थीं। हालांकि, परीक्षा में 61,381 लड़के और 45,914 लड़कियां बैठी थीं।
इनमें से 55,280 लड़के पास हुए और 42,988 लड़कियाें ने बाजी मारी। देहरादून संभाग में कुल 1,07,295 में से कुल 98,268 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इस हिसाब से देहरादून संभाग का कुल रिजल्ट 91.59 फीसदी रहा। यह पिछले साल 91.60 की तुलना में कुछ अधिक है।
पिछले साल 17 में 13वां, इस बार 22 में से 16वां स्थान
पूरे देश में सीबीएसई के 22 रीजन हैं। इनमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले रीजन में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे हैं। इन दोनों रीजन में कुल 99.97 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जबकि, दूसरे स्थान पर चेन्नई रीजन रहा। देहरादून रीजन की बात करें तो पिछले साल 91.60 फीसदी रिजल्ट के साथ 17 रीजन में से 13वें स्थान पर रहा था। इस बार कुल 22 रीजन में से 16वें स्थान पर देहरादून का नंबर आया है। इस तरह से देखें तो इस बार भी देहरादून रीजन का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में बराबर ही है।
You may also like
-
हरिद्वार: बहन ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 11वीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या, एक्सीडेंट करने वाले युवक ने होमगार्ड का अंगूठा काटा
-
यूजीसी रोलबैक के नारों से गूंजा लक्सर, वक्ता बोले- कानून का मकसद न्याय होना चाहिए, डर नहीं, आरक्षण का ऑडिट हो
-
हरीश रावत की यात्रा-रोड शो से कांग्रेस प्रभारी नाराज, कुमारी शैलजा ने कार्यक्रम रोकने को कहा
-
हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, अस्पताल के बाहर 5 वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक का हाथ कटकर अलग
-
13 साल की खिलाड़ी बनी एशियन गेम्स 2026 की ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’, 24 लाख रुपये मिला इनाम

