अंकित भंडारी हत्याकांड को फिर सुर्खियों में लाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर देहरादून पहुंची।
देहरादून पहुंचते ही उर्मिला सनावर ने मीडिया के सामने आकर चुनिंदा बातें साझा कीं, कहा जल्द सबूतों के साथ पुलिस के सामने पेश होंगी।
उर्मिला सनावर के साथ दर्शन भारती भी देहरादून पहुंचे, दोनों की मौजूदगी से सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल।
अभिनेत्री का दावा—अंकित भंडारी हत्याकांड से जुड़े अहम सबूत उनके पास मौजूद, सही वक्त पर जांच एजेंसियों को सौंपे जाएंगे।
उर्मिला सनावर ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद, कहा साजिश के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश।
अभिनेत्री ने साफ किया कि वह जांच से भाग नहीं रहीं, बल्कि सच सामने लाने के लिए खुद आगे आई हैं।
देहरादून में उर्मिला की एंट्री के बाद एक बार फिर अंकित भंडारी हत्याकांड पर सियासी और पुलिसिया हलचल तेज।
You may also like
-
उत्तरकाशी में भागीरथी नदी में गिरी कार, चार लोगों की मौत और दो लापता; तलाश में जुटी बचाव टीमें
-
उत्तराखंड में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, 2030 तक बनाए जाएंगे 21 नए बिजली उपकेंद्र
-
धामी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया, एक जुलाई से मिलेगा लाभ
-
कैंची धाम और भवाली में 8 नवंबर तक ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
-
पौड़ी में तेंदुए के हमले में पांच साल की बच्ची की मौत के बाद हंगामा, डीएफओ से अभद्रता का आरोप

