उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में इस बार कक्षा 3 और 6 के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया जाएगा। एनसीईआरटी ने प्रस्ताव एनसीईआरटी को भेजा है। एनसीईआरटी की मंजूरी के बाद ही पाठ्यक्रम में बदलाव होगा।
यह बदलाव नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार किया जा रहा है, नए शिक्षा ढांचे को उत्तराखंड में सबसे पहले लागू किया गया, अब इस अनुरूप कक्षा तीन और मिडिल स्टेज में कक्षा 6 में इसकी शुरुआत की जाए जा रही है। पहले चरण में इन दो महत्वपूर्ण कक्षाओं के लर्निंग आउटकम और किताबों में बदलाव किया जा रहा है, इसलिए बदलाव के लिए एनसीईआरटी की मंजूरी जरूरी है। कक्षा 6 के पाठ्यक्रम में विशेष रूप से व्यावसायिक कौशल और गतिविधि आधारित शिक्षा को जोड़ा जा रहा है, साथ ही किताबों में उत्तराखंड के स्थानीय परिवेश, संस्कृति और यहां के महान व्यक्तियों से जुड़े अध्याय भी शामिल करने का भी प्रस्ताव है। उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों के छात्रों को निशुल्क किताबें समय पर पहुंचना बड़ी चुनौती रहा है, शिक्षा विभाग की ओर से किताबों के प्रकाशन से लेकर सप्लाई तक की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी गई है। इस बात की पुष्टि एससीईआरटी निदेशक वंदना गर्ब्याल ने की है।
You may also like
-
उत्तरकाशी में भागीरथी नदी में गिरी कार, चार लोगों की मौत और दो लापता; तलाश में जुटी बचाव टीमें
-
उत्तराखंड में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, 2030 तक बनाए जाएंगे 21 नए बिजली उपकेंद्र
-
धामी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया, एक जुलाई से मिलेगा लाभ
-
कैंची धाम और भवाली में 8 नवंबर तक ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
-
पौड़ी में तेंदुए के हमले में पांच साल की बच्ची की मौत के बाद हंगामा, डीएफओ से अभद्रता का आरोप

