विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि राज्य में शिक्षा के मंदिर ऐसे स्थापित हों, जहां तय मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार मदरसों के आधुनिकीकरण की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि बच्चों को समकालीन और राष्ट्रहित से जुड़ी शिक्षा मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के नाम पर बच्चों को 500 साल पुरानी कबीलाई मानसिकता की ओर धकेलना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने हमेशा अल्पसंख्यकों को केवल मुस्लिम समुदाय तक सीमित माना, जबकि सिख, जैन, पारसी, ईसाई और बौद्ध धर्म के लोगों को इससे दूर रखा गया।
धामी ने बताया कि वर्तमान सरकार ने नए कानून के तहत सभी अल्पसंख्यक समुदायों — सिख, जैन, पारसी, ईसाई और बौद्ध — को समान अधिकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण ने देवभूमि उत्तराखंड की पहचान को कलंकित किया था, जिसे वर्तमान सरकार ने मिटाने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि के मंत्र पर कार्य कर रही है। इन सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रत्येक पल राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए समर्पित है।
You may also like
-
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी, 2026 को
-
देहरादून: भरे बाजार में युवती की हत्या से मची सनसनी, धारदार हथियार से काटी गर्दन,पुलिस सख्ती दिखाती तो नहीं होती वारदात!
-
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या
-
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बालिकाओं को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है
-
छात्रों व शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे चैटबॉट व ई-सृजन प्लेटफार्म