दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन फिल्म ने 300 करोड़ कमा लिए हैं.
हैदराबाद: अजय देवगन स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट से गुजर चुकी है. दृश्यम 3 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये के आंकड़े से चूक गई, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म ने यह आंकड़ा पार कर लिया है. दृश्यम 3 अपनी रिलीज के शानदार 4 दिन पूरे कर चुकी है. आज 6 अक्टूबर को फिल्म अपनी रिलीज के 5वें दिन में एंटर कर चुकी है. चलिए जानते हैं चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 का क्या हाल रहा है.
दृश्यम 3 कलेक्शन डे 4
सैकनिल्क के अनुसार, दृश्यम 3 ने 62 करोड़ रुपये से खाता खोला था. दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 61 करोड़ रुपये का कलेक्श किया था. दृश्यम 3 ने अपने पहले सोमवार को 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सोमवार को दृश्यम 3 की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 12.92 फीसदी रही. इसमें मॉर्निंग शो में 12.92 फीसदी, दोपहर में 20.69 फीसदी, इवनिंग में 26.85 फीसदी और नाइट शो में 38.38 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट रहा.
बॉक्स ऑफिस ब्रेकडाउन (डे 4)
• वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 303 करोड़ रुपये
• इंडिया नेट कलेक्शन: 197.50 करोड़ रुपये
• इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: 237 करोड़ रुपये
• ओवरसीज कलेक्शन: 66 करोड़ रुपये
अजय देवगन की सबसे कमाऊ फिल्में
सिंघम अगेन- (402.26 करोड़ रुपये)
गोलमाल अगेन- (378.4 करोड़ रुपये)
तान्हाजी- (367 करोड़ रुपये)
दृश्यम 2 – (345 करोड़ रुपये कमाए)
दृश्यम 3- (303 करोड़ रुपये कमाई जारी….)
अब दृश्यम 3 की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि अजय अपनी टॉप ग्रॉसर फिल्मों का आसानी से रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
2026 की टॉप 5 में होगी शामिल
धुरंधर: द रिवेंज- (1852.44 करोड़ रुपये )
बॉर्डर 2- (464.50 करोड़ रुपये)
हनुमान अंश- (423.60 करोड़ रुपये)
बबेथलहम कुडुम्बा यूनिट- (मलयालम) (332.00 करोड़ रुपये)
पेड्डी- (330 करोड़ रुपये)
दृश्यम 3 के बारे में
दृश्यम 3 इस फ्रेंचाइजी की आखिरी किस्त है, जिसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, आलोक जैन और अजीत अंधारे फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म की कहानी अभिषेक पाठक, अमाल कियान खान और परवेज शेख ने मिलकर लिखी है.
You may also like
-
मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल
-
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद
-
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
-
उत्तराखंड में 11 अक्टूबर तक बारिश होगी, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, 9 तक येलो अलर्ट
-
यूपी से उत्तराखंड के पहाड़ तक फैले नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, सद्दाम हुसैन के ‘व्हाट्सऐप चैट’ से पकड़े 6 स्मगलर

