मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 सितंबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 26 से 29 सितंबर तक सभी जिलों में बारिश होगी
देहरादून: मौसम विभाग ने अगले 6 दिन का मौसम का हाल बता दिया है. आज और कल राज्य के 10 जिलों में बारिश का अनुमान है. इसके बाद अगले चार दिन सभी जिलों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 24 सितंबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी. राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.
शुक्रवार 25 सितंबर को राज्य के बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश बादलों की गर्जना के साथ होगी.
मौसम विभाग ने शनिवार 26 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. रविवार 27 सितंबर को भी मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा. नए हफ्ते यानी सोमवार 28 सितंबर की शुरुआत भी उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश से होगी.
मंगलवार 29 सितंबर को राज्य के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश बादलों की गड़गड़ाहट के साथ होगी. राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी.
उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत आमतौर पर 20 से 25 जून के बीच होती है. कभी-कभी ये जुलाई के पहले सप्ताह तक भी पूरी तरह सक्रिय होता है. जुलाई और अगस्त के महीनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होती है. सितंबर के दूसरे या अंतिम सप्ताह तक मानसून उत्तराखंड से विदा होना शुरू हो जाता है.
You may also like
-
भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
-
उत्तराखंड के 98 शहरों का चमकेगा चेहरा, महायोजनाओं से बदलेगी मैदान से पहाड़ तक की तस्वीर, जानें कैसे
-
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल
-
आईआईटी रुड़की कैंपस में हादसा, प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
-
NEET UG MBBS फेक सर्टिफिकेट केस: आरोपियों का बड़ा नेटवर्क, निलंबित लेखपालों का रिकॉर्ड है दागदार