एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स दिल्ली रहा, जबकि 22,342 रैंक तक सरकारी एमबीबीएस सीट मिली.
कोटा : मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा (सेंट्रल) काउंसलिंग के पहले राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार भी देश के टॉप मेडिकल एस्पिरेंट्स की पहली पसंद एम्स (AIIMS) दिल्ली ही रहा. ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले छात्र ने एम्स दिल्ली को चुना, जहां जनरल कैटेगरी के लिए क्लोजिंग रैंक 52 दर्ज की गई. सभी एम्स संस्थानों की बात करें, तो जनरल कैटेगरी के लिए एम्स की आखिरी सीट 3,948 रैंक पर इसी साल शुरू हुए एम्स रेवाड़ी में अलॉट हुई. यह इसी साल शुरू हुआ है. हालांकि स्टूडेंट को एमबीबीएस की सरकारी सीट 22342 रैंक तक मिली है.
22,342 रैंक पर आखिरी सरकारी सीट : कोटा के निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि पहले राउंड में सरकारी एमबीबीएस सीट 22,342 ऑल इंडिया रैंक तक अलॉट हुई है. यह सीट आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के पिदुगुरला ब्राह्मणापल्ली गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज तो अलॉट किया गया है . पहले राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट में कुल 29,945 छात्रों को जगह मिली है, जिसमें आखिरी छात्र को 11,94,233 रैंक पर प्राइवेट कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस सीट मिली है.
सेंट्रल काउंसलिंग के तहत क्लोजिंग रैंक ईडब्ल्यूएस के लिए 27179, ओबीसी 23075, एससी 104921 व एसटी में 132111 क्लोजिंग रैंक रही. दिल्ली एम्स की ही बात की जाए तो ईडब्ल्यूएस में 292, ओबीसी में 192, एससी में 793 और एसटी वर्ग में 987 क्लोजिंग रैंक दर्ज की गई. इस काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से देश के एम्स, जिपमेर (JIPMER),केंद्रीय विश्वविद्यालयों से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों, ऑल इंडिया 15% कोटा अखिल भारतीय मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के साथ चुने हुए केंद्रीय नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए सीटों का आवंटन किया गया. स्टूडेंट को 22 से 31 अगस्त के बीच पहले राउंड में एलॉटेड सीट पर रिपोर्टिंग कॉलेज में करनी है. इसके पहले एमसीसी के नियमों के अनुसार ऑनलाइन सीट एक्सेप्टेंस का कार्य भी उन्हें करना होगा.
टॉप्स एम्स के साथ-साथ जिप्मेर में भी चुने : जिप्मेर एम्स जैसे ही संस्थान है. ऐसे में JIPMER पांडिचेरी व कराईकल में क्लोजिंग रैंक भी काफी ऊंची है. कैंडीडेट्स ने टॉप एम्स के साथ-साथ इन्हें भी प्राथमिकता दी है. एम्स की जनरल कैटेगरी की 49 सीटों की क्लोजिंग रैंक 52 रही है. इसमें रैंक नीट यूजी की ऑल इंडिया रैंक 12 और 27 वाले विद्यार्थी ने दिल्ली एम्स को छोड़कर जिप्मेर पांडिचेरी का चुनाव किया है. इसी तरह से नीट यूजी की 43 रैंक वाले कैंडिडेट ने अहमदाबाद का बीजे मेडिकल कॉलेज चुना है. जिप्मेर में जनरल 309, ईडब्ल्यूएस 1651, ओबीसी 771, एससी 3910 व एसटी की 13345 क्लोजिंग रैंक रही. ऑल इंडिया 15 फ़ीसदी कोटा बीडीएस की सीटों की बात की जाए तो डेंटल कोर्स में एडमिशन के लिए क्लोजिंग रैंक 41017 जनरल कैटेगरी की है, जबकि ईडब्ल्यूएस 45421, ओबीसी 42260, एससी 153140 व एसटी में 177533 रही है.
सेंट्रल इंस्टीट्यूट में BHU टॉप : सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की बात की जाए तो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का मेडिकल कॉलेज विद्यार्थियों की पसंद में आगे रहा है. यहां पर जनरल कैटेगरी के विद्यार्थी को अंतिम सीट 1046 रैंक पर ही अलॉट की गई है. ईडब्ल्यूएस 2017, ओबीसी 1620, एससी 14522 व एसटी 21083 ऑल इंडिया नीट यूजी रैंक पर सेट ऑफर की गई है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को 4310 रैंक पर सीट ऑफर की गई है. जबकि इंटरनल कोटा में यह सीट 19366 रैंक पर मिली है.
DU में 7403 और GGSIPU में 6717 : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से जुड़े कॉलेज भी स्टूडेंट की चॉइस में अव्वल रहते हैं. इस बार भी ऐसा ही हुआ है. टॉप रैंकर्स कैंडीडेट्स ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज को शुरुआती चॉइस में फिल किया था. जिसमें मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC), लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) व यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) शामिल हैं. आंतरिक राज्य कोटा में जनरल की क्लोजिंग रैंक 7403, ईडब्ल्यूएस 14880, ओबीसी 14954, एससी 75166 व एसटी की 123564 रही. इसी तरह से गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जुड़े वर्तमान मेडिकल कॉलेज (VMCC) व अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (ABVIMS) के राज्य कोटा में जनरल को 6717 रैंक पर सीट मिली है. ईडब्ल्यूएस 9902, ओबीसी 12527, एससी 61656 व एसटी को 124759 सीट ऑफर की गई है.
रिपोर्टिंग के लिए कैंडिडेट्स के पास इस तरह से रहेंगे दो विकल्प :-
- पहला ऑप्शन:कैंडिडेट सीट अलॉटमेंट से संतुष्ट है तो उन्हें MCC पोर्टल पर फ्रीज ऑप्शन का उपयोग करना है. अलॉटेड कॉलेज को जरूरी डाक्यूमेंट्स को पोर्टल पर अपलोड भी करने हैं. अलॉटमेंट लेटर एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा. इसमें 22 से 31 अगस्त के बीच ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और एडमिशन फीस के साथ कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी है.
- दूसरा ऑप्शन:अलॉटेड कॉलेज से सतुष्ट नहीं होने पर दूसरे राउंड काउंसलिंग में बेहतर विकल्प पर विचार कर सकते हैं. उन्हें फ्लॉट ऑप्शन चुनकर एलॉटेड कॉलेज को डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. डिजिलॉकर का भी उपयोग कर सकते हैं. स्टूडेंट को कॉलेज में रिपोर्टिंग नहीं करनी है, कॉलेज संतोषजनक नहीं लगता, वे फ्री एग्जिट का भी विकल्प चुन सकते हैं. दूसरे राउंड में शामिल हो सकते हैं.
MBBS में 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा :-
| कैटिगरी | रैंक |
| जनरल | 22342 |
| ईडब्ल्यूएस | 27179 |
| ओबीसी | 23075 |
| एससी | 104921 |
| एसटी | 132111 |
AIIMS दिल्ली की क्लोजिंग रैंक :-
| कैटिगरी | रैंक |
| जनरल | 52 |
| EWS | 292 |
| OBC | 192 |
| SC | 793 |
| ST | 987 |
सभी एम्स की क्लोजिंग रैंक :-
| कैटिगरी | रैंक |
| जनरल | 3948 |
| ईडब्ल्यूएस | 5492 |
| ओबीसी | 4382 |
| एससी | 28615 |
| एसटी | 44940 |
AIIMS जोधपुर की क्लोजिंग रैंक :-
| कैटिगरी | रैंक | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| जनरल | 344 | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| EWS | 879 | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| OBC | 714 | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| SC | 3941 | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ST | 4457
नए AIIMS रेवाड़ी की क्लोजिंग रैंक :-
जिपमेर की क्लोजिंग रैंक :-
15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा बीडीएस सीटों की क्लोजिंग रैंक :
|
You may also like
-
बरसात ने छीना सिल्लासौड़ का रास्ता, सालभर बाद भी नहीं सुधरे हालात, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं बच्चे
-
उत्तराखंड के जंगलों में उपलब्ध पानी का पहली बार जुटाया गया डाटा, 3 साल में लबालब हुई जंगलों की वाटर बॉडी
-
उत्तराखंड में केंद्र से मंजूरी के बाद शुरू होंगे कई प्रोजेक्ट्स! अब भी 400 रोड्स की स्वीकृति का इंतजार
-
पैलेट गन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे राहुल गांधी
-
पाकिस्तान: इमरान खान कड़ी सुरक्षा के बीच अदियाला जेल से शिफा अस्पताल में शिफ्ट किये गये