स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुये रूट प्लान जारी किया गया है.
देहरादून: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दून पुलिस ने यातायात प्लान और पार्किंग व्यवस्था की है. परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों और रेहडियों का आवागमन और प्रवेश प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. साथ ही परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर पूरी तरह से जीरो-जोन रहेगा.
वीआईपी ओर अधिकारी ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कान्वेन्ट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार (मुख्य गेट न 01) से प्रवेश करेंगें. स्वतन्त्रता दिवस परेड के सभी प्रतिभागियों, पुलिस, होमगार्ड और प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले सभी नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इण्टर कालेज, IRDTA ऑडिटोरियम नियर सर्वे चौक में पार्क कर पैदल परेड ग्राउंड के दोनों सामान्य प्रवेश द्वार ( गेट न 04 और 05) से कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे.
पार्किंग व्यवस्था
|
| बैरियर व्यवस्था
परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात व्यवस्था बनाए जाने के सम्बन्ध में आउटर/इनर बैरियर प्वाईंटों पर व्यवस्था बनाई जाएगी. आउटर प्वाईंट
इनर प्वाईंट
पासधारकों और वीवीआईपी को छोड़कर इनर प्वाईंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जायेगा. |
विक्रमों के लिए डायवर्ट व्यवस्था
सिटी बसों के लिए डायवर्ट व्यवस्था
|
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने कहा देहरादून पुलिस सभी दूनवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ अपेक्षा करती है कि स्वतन्त्रता दिवस -2026 के अवसर पर दून पुलिस को अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करनें का कष्ट करें. साथ ही कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया अपने वाहनों को रूट के अनुसार निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करें. सड़क पर वाहन पार्क न करें, निर्धारित रूटों का ही प्रयोग करें. कार्यक्रम के दौरान दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें. अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें.
You may also like
-
हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
-
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट
-
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया
-
स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण
-
कांग्रेस का SIR में फर्जी आपत्तियों का आरोप, कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं ने SP देहात से की शिकायत