You may also like
-
सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही
-
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए मानसून के दौरान सतर्क रहने के निर्देश
-
Ola Electric अपनाएगी डीलर-आधारित रिटेल मॉडल, अपने स्टोर चलाने के पांच साल बाद किया फैसला
-
पौड़ी हाट गांव शंकराचार्य निर्मित मंदिर की सुरक्षा पर सुनवाई, रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने टीएचडीसी से मांगा शपथ पत्र
-
13 साल की किशोरी से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर राज्यवासियों और प्रदेश में आने वाले पर्यटकों से महत्वपूर्ण अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक धरोहर है। इसकी स्वच्छता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक और पर्यटक की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने और पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।