देहरादून में पुलिस BSF जवान द्वारा गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले की जांच में जुट गई है.![]()
देहरादून: प्रेम प्रसंग के चलते एक बीएसएफ जवान पर अपनी प्रेमिका को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि बाद में बीएसएफ जवान ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. जिसके बाद उसका दून अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका के पति की शिकायत के आधार पर कोतवाली डोईवाला में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही आरोपी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. उसके स्वस्थ होने के बाद पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.
जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर अपनी लोकेशन भेजी और बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है और खुद भी जहर खा लिया है. सूचना मिलते ही पुलिस लोकेशन के आधार पर मियांवाला चौक स्थित एक होमस्टे पहुंची. वहां एक कमरे में बीएसएफ जवान 38 वर्षीय निवासी मोहब्बेवाला, क्लेमेंटाउन बेसुध अवस्था में मिला, जबकि 40 वर्षीय महिला निवासी गूलरघाटी, नकरौंदा क्षेत्र मृत मिली.
जिसके बाद पुलिस ने बीएसएफ जवान को नजदीकी अस्पताल और फिर दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस द्बारा घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम संबंध थे. छुट्टी पर घर आया बीएसएफ जवान पिछले दो दिनों से महिला (प्रेमिका) के साथ होमस्टे में ठहरा हुआ था. वहीं मृतका के पति ने डोईवाला कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और बीएसएफ जवान के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था.
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.आरोपी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. उसके स्वस्थ होने के बाद पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
-प्रमोद कुमार, एसपी सिटी-
इस संबंध की जानकारी आरोपी के परिवार को भी थी. इसी विवाद के चलते बीएसएफ जवान ने महिला (प्रेमिका) को जहर देकर मार डाला और बाद में खुद भी जहर खा लिया. मृतक महिला के पति की शिकायत के आधार पर आरोपी बीएसएफ जवान के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज किया.
You may also like
-
दिशा सालियान मौत मामले में बॉम्बे HC का बड़ा आदेश, होगी CBI जांच
-
कुमाऊं मंडल पर बारिश की भारी मार, लैंडस्लाइड से जिलों की 100 से ज्यादा सड़कें बंद, जन जीवन अस्तव्यस्त
-
मसूरी गोलीकांड के 32 साल बाद भी जिंदा हैं कई सवाल, शहीदों के परिवारों को आज भी सपने पूरे होने का इंतजार
-
टिहरी के बौराड़ी सेक्टर-8 डी में भूस्खलन, कई मकान खतरे की जद में, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
-
गंगा की बाढ़ में बह रहा था 70 साल का बुजुर्ग, हर की पैड़ी पर तभी हुआ चमत्कार, देखिए वीडियो