देहरादून में पुलिस ने युवक के साथ बर्बरता मामला में मुकदमा दर्ज कर घटना की पड़ताल तेज कर दी है.
देहरादून: राजधानी देहरादून में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. वहीं देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक युवक के साथ बर्बरता का आरोप लगा है. पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल तेज कर दी है.
कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत लालपुल के पास आरोपियों ने पैदल चल रहे युवक को पहले टक्कर मारी और उसके बाद उसे निरंजनपुर सब्जी मंडी ले जाकर करंट लगाया और उसके बाद शारीरिक नुकसान पहुंचाया गया. गंभीर हालत में युवक को दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित की शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार जाखन निवासी युवक ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई है कि 3 जुलाई की शाम को वह लाल पुल के पास पैदल जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से चल रहे स्कूटी चालक अंकुर वाल्मीकि ने जोर से टक्कर मार दी.इसके बाद वाहन चालक अंकुर वाल्मीकि और उसका साथी वहां पर पहुंच गए. अंकुर और उसके साथी साहिल दोनों ने युवक को घेर लिया और गाली गलौज और मारपीट करते हुए दांतों से काट दिया. युवक का आरोप है कि आरोपियों ने युवक को बंधक बनाकर निरंजनपुर सब्जी मंडी के एक दुकान नंबर में ले जाकर हिंसक और क्रूर व्यवहार शुरू कर दिया.
पीड़ित की शिकायत के आधार पर अंकुर वाल्मीकि और साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.साथ ही पुलिस द्वारा घटना के आसपास सीसीटीवी कैमरा के चेक किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
-विनोद गुसाई, कोतवाली पटेल नगर प्रभारी-
युवक ने आरोप लगाया है कि दोनों ने उसे करंट लगाया और लोहे की गर्म रॉड से दागा. इतना ही नहीं आरोपियों पर शारीरिक नुकसान और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. आरोपियों द्वारा उसे बंधक बनाकर रखा गया और वह किसी तरह से आरोपियों से बचकर वहां से भाग गया. युवक ने किसी तरह घटना की जानकारी परिजनों को दी और इसके बाद युवक को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया.
You may also like
-
जून 2026 की बिक्री में TVS ने Hero और Honda को पछाड़ा, बेचे 5,65,417 यूनिट्स
-
IAS प्रशिक्षुओं संग साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मसूरी की सड़कों से दिया फिट इंडिया का संदेश
-
एसआईआर के दौरान उत्तराखंड से घटे इतने वोटर्स, आगामी विधानसभा चुनाव में बिगाड़ सकते हैं गणित
-
सात गांवों की जीवनरेखा बनी बदहाल, ग्रामीणों ने गड्ढों का पूजन कर जताया विरोध
-
धनगढ़ी पुल जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री धामी ने बताया कुमाऊं-गढ़वाल की कनेक्टिविटी का नया अध्याय