इंस्टाग्राम ने मेटा ग्लासेज़ यूज़र्स के लिए स्पिन व्यू, मल्टी-कैम जैसे नए स्टोरी फॉर्मेट और एक्सपैंड, ऑडियो, स्पीड जैसे एडिटिंग टूल्स लॉन्च किए हैं.
हैदराबाद: मेटा ने अपने स्मार्ट ग्लासेज़ वाले यूज़र्स के लिए इंस्टाग्राम पर कई नए फीचर्स रोलआउट किए हैं. ये अपडेट खासतौर पर Ray-Ban Meta, Oakley Meta और नई Meta Glasses के लिए तैयार किए गए हैं. कंपनी का मकसद है कि क्रिएटर्स अपनी हैंड्स-फ्री फुटेज को पहले से ज्यादा इंटरैक्टिव और इमर्सिव अंदाज़ में पेश कर सकें. इस अपडेट के तहत दो नए स्टोरी फॉर्मेट और तीन नए एडिटिंग टूल्स जोड़े गए हैं.
स्पिन व्यू और मल्टी कैम
इसमें सबसे खास फीचर का नाम स्पिन व्यू है, जो एक इंटरैक्टिव स्टोरी फॉर्मेट है. इसमें दर्शक अपने फोन को घुमाकर क्रिएटर की पूरी नज़र से सीन को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इसका मतलब है कि उन्हें एक फिक्स्ड फ्रेम तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा.
इसमें दूसरा बड़ा फीचर मल्टी कैम है. इस फीचर की मदद से फोन और ग्लासेज़ दोनों से शूट की गई फुटेज को एक ही स्टोरी में जुड़ जाते हैं. यह टूल दोनों क्लिप्स को अपने आप सिंक करता है, ताकि व्यूअर्स को एक साथ दो अलग-अलग एंगल से नजारा देखने को मिले. उदाहरण के तौर पर, कोई क्रिएटर ग्लासेज़ से अपने हाथों का काम दिखा सकता है, जबकि फोन कैमरे से खुद बोलते हुए भी रिकॉर्ड कर सकते हैं.
You may also like
-
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत
-
मसूरी MPG कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य पदोन्नति मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने लगाए ये आरोप
-
मदरसा बोर्ड भंग होने के बाद हरिद्वार जिले में मान्यता प्रक्रिया तेज, 26 मदरसों ने किया आवेदन, सभी को लेनी होगी मान्यता
-
नैनीताल में 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित, उल्लंघन पर होगा सख्त एक्शन
-
उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से जमीअत नाखुश, मदरसों के अस्तित्व पर संकट बताया