पहली बारिश से ही मुंबई की हालत बिगड़ गई है. अभी पूरी बारिश का मौसम बाकी है. देखना होगा कि क्या सुधार होते हैं.![]()
मुंबई: मायानगरी मुंबई में मानसून 2026 के चलते भारी बारिश हो रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात काफी बारिश हुई है. इस वजह से कई जगह जलजमाव हो गया है. जगहों पर बारिश का पानी भरने से लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हालात को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
बता दें, आज बुधवार सुबह-सुबह जारी अलर्ट में मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग में कुछ समय के लिए हल्की से तेज बारिश की चेतावनी के साथ-साथ लोगों को जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने भी चेतावनी जारी की है, क्योंकि शहर और आस-पास के इलाकों में रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही थी. वहीं, आज भी आसमान में बादल छाए हैं और बिजली कड़कने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.
तेज बारिश के बावजूद, वेस्टर्न रेलवे ने कन्फर्म किया कि हार्बर लाइन और चर्चगेट-दहानू कॉरिडोर समेत खास रूट पर सबअर्बन ट्रेन सर्विस सुबह के रश आवर्स में नॉर्मल चल रही थीं. हालांकि, रात भर लगातार बारिश से मुंबई और नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है. बीएमसी (BMC) के अनुसार, लगातार बारिश के कारण भारी जलभराव के कारण अंधेरी सबवे में पानी भर गया था, जिसके बाद गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई. 23 जून को सुबह 8:00 बजे से रात 11:00 बजे के बीच दर्ज BMC बारिश के डेटा के अनुसार, शहर में औसतन 56 मिमी. बारिश हुई, जबकि पूर्वी उपनगरों में 23 मिमी. और पश्चिमी उपनगरों में 33 मिमी. बारिश हुई.
आईएमडी के अलर्ट पर डालें नजर
मौसम विभाग ने आज बुधवार 24 जून से लेकर मंगलवार 30 जून तक राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बिजली चमकने के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, शुक्रवार 26 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
You may also like
-
भारत में अब होम एप्लायंसेज भी बेचेगी Xiaomi, लॉन्च किया नया Mijia सब-ब्रांड
-
प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी
-
उत्तराखंड के सबसे बड़े आयकर दाता ऋषभ पंत की सीएम धामी से गुहार, घर बनाने के लिए जमीन दिला दो सरकार
-
कांवड़ियों के भेष में नकली नोट चलाने वाला गिरोह, दुकानदार ने पकड़ा, झटका देकर भागे, 30 हजार की फेक करेंसी बरामद
-
पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करेगी सीबीसीआईडी, पिता ने लगाया है हत्या का आरोप