देहरादून के गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है.![]()
देहरादून: अर्जुन शर्मा हत्याकांड में शामिल 6 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया. मुकदमे की विवेचना मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी देहरादून द्वारा की जा रही है.हत्याकांड में गिरफ्तार सभी आरोपियों ने गिरोह बनाकर भूमि हड़पने और अवैध लाभ अर्जित करने के लिए घटना को अंजाम दिया था.अजुर्न हत्याकांड में शामिल 6 आरोपी में से 5 आरोपी जेल में हैं.
बता दें कि 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट निकट परेड ग्राउंड में दो अज्ञात स्कूटी सवारों ने अर्जुन शर्मा को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. जिस सम्बन्ध में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया था. विवेचना के दौरान दो शूटरों पंकज राणा व राजीव उर्फ राजू को थाना रायपुर और थाना डोईवाला क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था. उनके द्वारा अर्जुन शर्मा की हत्या करवाने में 4 अन्य षड्यंत्रकारियों के द्वारा हत्या करवाना बताया गया था. जिस पर पुलिस टीम ने अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा समेत दो अन्य हत्यारे विनोद उनियाल और डॉक्टर अजय खन्ना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.
घटना की साजिश में शामिल संगीता उनियाल द्वारा हाईकोर्ट से गिरफ्तारी का स्टे आदेश प्राप्त किया गया था. गैंग लीडर विनोद उनियाल ने अपने गैंग के सदस्यों संगीता उनियाल, पंकज राणा, राजीव उर्फ राजू, डॉक्टर अजय खन्ना और बीना शर्मा के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर अवैध लाभ अर्जित करने के लिए भूमि की खरीद फरोख्त के नाम पर घटना को अंजाम दिया गया था. गैंग लीडर विनोद उनियाल खुद और अपने गिरोह के साथ मिलकर जमीनी मामलों और अन्य प्रकार के समाज विरोधी क्रिया कलापों में शामिल रहा है.
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य के जनपद देहरादून के थानों में मुकदमा पंजीकृत हैं. जिस कारण लोक व्यवस्था/ कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के मद्देनजर कोतवाली डालनवाला में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. साथ ही मुकदमे की विवेचना मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी देहरादून द्वारा संपादित की जा रही है.
You may also like
-
एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9
-
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क
-
चारधाम यात्रा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, अगले 3-4 दिन बेहद संवेदनशील, रहें सतर्क
-
पेपर लीक आक्रोश के बीच उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय परीक्षा के दो पेपर ऑउट, एग्जाम रद्द, 12 इंजीनियरिंग संस्थानों पर प्रभाव
-
नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई