अमेरिकी राष्ट्रपति ने नेतन्याहू से कहा कि अगर मैं ना होता तो अब तक बहुत कुछ हो गया होता. विस्तार से पढ़ें.![]()
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच सोमवार को टेलीफोन पर गरमागरम बहस हुई. बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू पर जमकर निशाना साधा और इजरायली लीडर को अपने देश के प्रति दुनिया भर में दुश्मनी पैदा करने के लिए जिम्मेदार भी ठहराया.
बता दें, लेबनान पर इजराइली हमले को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई. ट्रंप ने आपा खोते हुए नेतन्याहू को जमकर फटकार लगाई और कहा कि तुम क्या कर रहे हो. यहां तक उन्हें ‘पागल’ भी कह दिया. जानकारी के मुताबिक यह बहस उस समय हुई जब ईरान ने लेबनान पर इजराइली हमले को लेकर अमेरिका से शांति समझौते की बातचीत को छोड़ने की धमकी दी. एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, ट्रंप ने इस बात पर निराशा जताई कि हिज्बुल्लाह के इजराइल पर हमलों के जवाब में मिलिट्री ने जोरदार जवाब दिया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक हिज्बुल्लाह कमांडर को टारगेट करने के लिए पूरी बिल्डिंग को नष्ट करने पर कड़ी आपत्ति जताई, साथ ही बेरूत के खिलाफ तेल अवीव की बढ़ती धमकियों पर भी सवाल उठाया. सूत्रों के मुताबिक ट्रंप से नेतन्याहू की बातचीत का मतलब है कि अब हर कोई आपसे नफरत करता है. इसी वजह से हर कोई इजराइल से नफरत करता है. इस तीखी बहस के बाद, नेतन्याहू के ऑफिस ने एक बयान जारी कर कहा कि इजराइल का रुख यही रहेगा.
सूत्रों से यह भी पता चला है कि ट्रंप ने नेतन्याहू पर अहसान फरामोशी का भी आरोप लगाया. पूरी बातचीत के दौरान ट्रंप काफी गुस्से में थे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजराइली प्रधानमंत्री से कहा कि अगर मैं ना होता तो तुम जेल में होते. मैं हर तरीके से तुम्हारी जान बचा रहा हूं.
You may also like
-
फिल्मों से 5 साल में ₹1,759 करोड़ का निवेश, शूटिंग लोकेशन से सिनेमा हब की ओर बढ़ा उत्तराखंड!
-
हरिद्वार तक पहुंची MBBS फर्जी प्रमाणपत्र मामले में SIT जांच, स्वतंत्रता सेनानी कोटे से फेक सर्टिफिकेट बनाने का है आरोप
-
उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख घोषित, जानिए डेट और किसका टर्म हो रहा पूरा
-
FD कराने वालों के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा यह जरूरी नियम, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर
-
हरीश रावत की वापसी पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया अनुभव का लाभ, BJP बोली पार्टी ने हाशिये पर डाला