भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं. यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.![]()
देहरादून (उत्तराखंड): भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आए हुए हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ प्रबंधन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया और पार्टी नेताओं को टिप्स दिए. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोकसभा और विस चुनावों मे ऐसे बूथ जहां पर पार्टी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा, उसे लेकर एक टीम गठित की जाएगी. उन्होंने कहा कि कोर कमेटी के सदस्य दो-दो दिन के प्रवास पर उन क्षेत्रों मे जाकर उस विधानसभा के कोर कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे और बूथ पर भी बैठक करेंगे.
महेंद्र भट्ट ने कहा कि कोर कमेटी के 17 सदस्य जून, जुलाई और अगस्त माह मे सभी विस क्षेत्रों मे दौरा करेंगे. सभी प्रभावशाली सदस्यों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि बैठक में उन्होंने कहा कि विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे का जवाब देने के लिए भी रणनीति बनाई जायेगी. महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी कि पार्टी की चुनाव की योजना पूरी तरह बूथ आधारित होती है और उसी विषय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमें बैठक आवश्यक मार्गदर्शन दिया है. उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर बूथ प्रबंधन को हमें कैसे और बेहतर तथा प्रभावी बनाना हैं. ये पूरी बैठक विधानसभा में हैट्रिक लगाने को लेकर रणनीति पर केंद्रित रही.
विशेषकर पूर्व के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जिन बूथों को हम जीत नहीं पाये, विशेषकर उनको लेकर हमें टीम बनानी है. बैठक में तय हुआ है कि कोर कमेटी के सभी सदस्य दो दिन एक विधानसभा में प्रवास करेंगे. जून, जुलाई अगस्त में होने वाले इस प्रवास में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य संबंधित विधानसभा कोर कमेटी से संवाद करेगी और बूथ पर जाकर जमीनी रणनीति बनाएगी. इसके साथ ही स्थानीय समस्याओं का फीड बैक लेकर सरकार को निराकरण के लिए सुझाव देगी. शीघ्र ही रणनीति बनाते हुए कमेटी सदस्यों के प्रभावों के अनुशार विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी जाएगी.
You may also like
-
केरल में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन का कहर, 6 की मौत, CM ने हर घंटे निगरानी के दिए आदेश
-
उत्तराखंड में बारिश से ‘अन्नदाताओं’ को भारी नुकसान, 41 हेक्टेयर फसल बर्बाद, रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
-
देहरादून: महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी जानकारी, फिर फोन ऑफ कर फरार
-
हरिद्वार श्रद्धा भक्ति आश्रम हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, STF ने बागपत से दबोचा 50 हजार का इनामी
-
गले में अजगर डालकर सड़कों पर घूमा युवक, पोस्टमार्टम हाउस में घुसा तो मची अफरा-तफरी, जांच में जुटा वन विभाग