हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया.![]()
हैदराबाद: नामपल्ली रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की शाम जयपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में भीषण आग लग गई. इससे बोगी पूरी तरह से जल गई. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.
इस बारे में दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी थी.
वहीं बोगी में आग लगने की जानकारी मिलते ही फायरफाइटर्स तीन फायर इंजन के साथ मौके पर पहुंचे और कोच बी-वन में लगी आग पर काबू पाया. अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है. एससीआर के जनरल मैनेजर संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बी-वन कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया है.
श्रीवास्तव ने यहां मीडिया को बताया, “शंटिंग के लिए हम कोच को रोक रहे थे और उसी समय हमने उसमें से आग की लपटें निकलती देखीं. रेलवे स्टाफ ने तुरंत आग की सूचना दी. कोच को दूसरे कोच से अलग कर दिया गया ताकि आग न फैले.
साथ ही फायरफाइटर्स को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया. कोच को अलग कर दिया गया है. हमें देखना होगा कि आग कैसे लगी क्योंकि कोच बंद था.”
सीनियर अधिकारी ने कहा, “यात्रियों की एंट्री भी शुरू नहीं हुई थी, और कोच में बिजली या पावर भी नहीं थी. तभी आग अचानक लगी.”
उन्होंने कहा कि हादसे में एक पूरी बोगी जलकर खाक हो गई और दूसरी बोगी का कुछ हिस्सा भी जल गया है. उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेन साढ़े चार घंटे के लिए रीशेड्यूल कर दी गई है. यह ट्रेन शाम 7.50 बजे चलने वाली थी. उन्होंने कहा कि रेलवे इसकी जांच करेगा, और बोगी को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा.
You may also like
-
चारधाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी और सख्त, श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा पर सरकार का विशेष फोकस
-
राज्य के सरकारी स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण की तैयारी, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक प्रयोगात्मक शिक्षा
-
नैनीताल और मसूरी में सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही, पर्यटन कारोबार में लौटी रौनक
-
देहरादून में स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन परियोजना को मिलेगी नई रफ्तार, जाम और सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम
-
जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा विशेष गणना अभियान