आज और कल फिर से सी-प्लेन उतारने का ट्रायल किया जाएगा। स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड की ओर से टिहरी झील में सी-प्लेन उतारने का पहला ट्रायल सफल रहने से स्थानीय लोग उत्साहित हैं।
टिहरी बांध की झील में लंबे समय से चल रही सी-प्लेन उतारने की कवायद मंगलवार को आखिरकार सफल रही। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टेक आफ हुआ सी-प्लेन शाम करीब 5.30 बजे कोटीकाॅलोनी टिहरी झील में सफलता पूर्वक लैंड कराया गया है। आज बुधवार और बृहस्पतिवार को फिर से सी-प्लेन उतारने का ट्रायल किया जाएगा। स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड की ओर से टिहरी झील में सी-प्लेन उतारने का पहला ट्रायल सफल रहने से स्थानीय लोग उत्साहित हैं।
टिहरी बांध की झील में सी-प्लेन उतारने की लंबे समय से तैयारी चल रही थी लेकिन कई तकनीकी दिक्कतें आने से ट्रायल सफल नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टेक आफ हुआ सी-प्लेन कोटीकाॅलोनी टिहरी झील में लैंड हुआ। सुबह से ही इसके लिए पर्यटन विभाग और पुलिस विभाग की ओर से तैयारी की जा रही थी।
पहले सुबह 9 बजे फिर दोपहर 12 बजे का समय सी-प्लेन उतारने का लिए तय हुआ। इस दौरान बार-बार प्लेन पहुंचने का समय बदलता रहा। आखिरी में शाम करीब 5.30 बजे झील में सी-प्लेन को लैंड कराया गया। कंपनी की ओर से टिहरी झील में दो बार लैंडिंग और टेक आफ किया गया। प्लेन पहुंचने और उसका ट्रायल सफल होने से वहां मौजूद लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
डीएम नितिका खंडेलवाल ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि आज बुधवार और बृहस्पतिवार को भी फिर से टिहरी झील में सी-प्लेन का ट्रायल किया जाएगा। डीएम ने कहा कि सी-प्लेन उतरने से बोटिंग गतिविधियां प्रभावित न हो इसके लिए बेहतर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं बनाई जाएगी। टिहरी झील में सी-प्लेन सेवा प्रारंभ होने से पर्यटन को और अधिक प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद की जा रही है।
टिहरी बांध की झील में पहली बार स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से 19 सीटर सी-प्लेन उतारने का ट्रायल सफल रहा। अभी दो दिन और सी प्लेन झील में उतारने का ट्रायल किया जाना है।
– सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी टिहरी।
You may also like
-
टिहरी झील के 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का बनेगा मास्टर प्लान, पर्यटकों के लिए जुटाई जाएंगी तमाम सुविधाएं
-
जलवायु परिवर्तन से उत्तराखंड में 2050 तक घट जाएंगे 70 फीसदी छोटे कृषि-वनीकरण क्षेत्र, अध्ययन में बड़ा खुलासा
-
मिजोरम में UKNA चीफ हाओकिप ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़ा गया
-
मोहब्बेवाला में फिर हुआ सड़क हादसा, इस बार गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ट्रक, जानें दुर्घटना का कारण
-
Asian Games 2026: भारत का गोल्ड पर निशाना, शूटिंग में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने दिखाया दम